इतिहास के सबसे सफल कैप्टन की हादसे में हुई थी मौत, 21 की उम्र में बने थे क्रिकेट टीम के कप्तान

साउथ अफ्रीका क्रिकेट इतिहास में एक दिग्गज खिलाड़ी ऐसा रहा था, जिसको सबसे सफल कप्तान माना जाता था। उसने महज 21 साल की उम्र में टीम की कप्तानी की थी और भारत में आकर टेस्ट सीरीज जीती थी।

Cricket News

Cricket News

Hansie Cronje Story: क्रिकेट इतिहास में कई बेहतरीन खिलाड़ियों का डंका बजा है। जिनमें से कुछ खिलाड़ियों ने अपने देश की टीमों का नेतृत्व भी किया था। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसी भी रहे जिनका प्रदर्शन तो शानदार रहा था लेकिन मैच फिक्सिंग के चलते जल्द ही उनका करियर खत्म हो गया। वहीं आज हम आपको साउथ अफ्रीका क्रिकेट इतिहास के उस सबसे सफल कप्तान के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनका मैच फीक्सिंग के बाद करियर ही खत्म हो गया था। जिसके कुछ समय बाद ही इस खिलाड़ी की भयंकर हादसे में मौत हो गई थी।

विज्ञापन

हैंसी क्रोन्ये सफल कप्तान से बन गए थे ‘खलनायक’

हैंसी क्रोन्ये ने साउथ अफ्रीका के लिए साल 1992 में अपना टेस्ट और वनडे डेब्यू किया था। हैंसी क्रोन्ये ने अपना पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। जबकि वनडे में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। हैंसी क्रोन्ये को ग्रीम स्मिथ से पहले साउथ अफ्रीका का सबसे सफल कप्तान माना जाता था। 21 साल की उम्र में हैंसी क्रोन्ये साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान बन गए थे। कप्तान बनने के बाद साउथ अफ्रीका ने भारत का दौरा किया था और कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने भारत में आकर इतिहास रच दिया था। इस दौरे पर अफ्रीका ने सीरीज को 2-0 से जीत लिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्यों लगा था बैन?

साल 2000 में हैंसी क्रोन्ये पर मैच फीक्सिंग का आरोप लगा था। जिसके बाद साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने उनपर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। टीम इंडिया से सीरीज जीतने के बाद जानकारी सामने आई थी कि हैंसी क्रोन्ये ने मैच फीक्सिंग की थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक टेप रिकॉर्डिंग भी जारी की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत का पुणे टेस्ट से केएल राहुल को बाहर करना क्या सही है फैसला?

विज्ञापन

इस घटना के बाद क्रिकेट पर मानो काला धब्बा सा लग गया था। जैसे ही मामले की जांच आगे बढ़ती गई, कई राज से पर्दा उठता गया। इसके बाद हैंसी क्रोन्ये ने आईसीसी के सामने अपना गुनाह कबूल किया था। दरअसल टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में उन्होंने मैच फीक्सिंग की थी, जिसके लिए उनको 30 हजार डॉलर मिलने थे।

विज्ञापन

ऐसे हुई थी मौत

साल 2000 में हैंसी क्रोन्ये पर बैन लगा दिया गया था। जिसके 2 साल बाद क्रिकेट जगत के लिए एक दुखद खबर आई। हालांकि आज तक हैंसी की मौत की गुत्थी नहीं सुलझी है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक एक रहस्यमय प्लेन क्रैश में हैंसी क्रोन्ये की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ