---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SLC XI: आखिरी ओवर में गुरनूर बरार ने बरसाए छक्के ही छक्के, 25 साल के गेंदबाज का हुआ बुरा हाल

IND vs SLC XI: भारत और श्रीलंका क्रिकेट 11 के बीच अभ्यास मैच खेला जा रहा है. इस मैच में गुरनूर बरार ने अपने बल्ले से रंग जमाया. उन्होंने आखिरी ओवर में छक्कों की बरसात कर दी. बरार ने 25 साल के गेंदबाज के पसीने छुड़ा दिए.

---विज्ञापन---

IND vs SLC XI: भारत और श्रीलंका क्रिकेट 11 के बीच 7 अगस्त से अभ्यास मैच खेला जा रहा है. ये मैच भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली तैयारियों को लेकर खेला जा रहा है. दूसरे दिन भारत ने बल्लेबाजी की. हालांकि ज्यादार मुख्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे. लेकिन देवदत्त पडकिक्ल और रवींद्र जडेजा की शानदार बल्लेबाजी से भारतीय टीम की लाज बची. दूसरे दिन आखिरी ओवर में भारत के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने शानदार बैटिंग की और छक्कों की बारिश कर दी.

बरार ने बैटिंग में मचाया तहलका

दूसरे दिन का 9वां ओवर श्रीलंका के 25 साल के गेंदबाज दिलुम सुदीरा कर रहे थे. उनका सामना गुरनूर बरार से हुआ. सुदीरा को शायद नहीं पता था कि उनका ओवर खासा महंगा साबित होने वाला है. बरार ने उनके ओवर में 4 छक्के जड़कर तहलका मचा दिया. ओवर की पहली गेंद पर पडिक्कल ने सिंगल लिया और बरार को स्ट्राइक दी. बरार ने दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा.

---विज्ञापन---

इसके बाद तीसरी गेंद पर उन्होंने सिंगल नहीं लिया. इसके बाद पांचवी और छठी गेंद पर बरार ने गगनचुंबी छक्के जड़ दिए. इस तरह दूसरे दिन के आखिरी ओवर में बरार ने 25 रन जुटा दिए. इस तरह बरार ने 18 गेंदों में नाबाद 36 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए.

ये भी पढ़ें: IND vs SLC XI: श्रीलंका में गूंजा RCB का नाम! 

---विज्ञापन---

6 रनों से पीछे रह गई भारतीय टीम

श्रीलंका क्रिकेट 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 ओवर में 363/8 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. सलामी बल्लेबाज रविन्दु रसंथा ने सबसे ज्यादा रन श्रीलंका की ओर से बनाए. उन्होंने 143 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली थी, जिसके जवाब में भारतीय टीम 90 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 357/6 रन बना दिए हैं. भारतीय टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 रनों से पीछे रह गई. देवदत्त पडिक्कल ने भारत की ओर से शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने नाबाद 164 गेंदों में 142 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 117 गेंदों में 63 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका में नहीं चला ऋषभ पंत का बल्ला, 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे

---विज्ञापन---

First published on: Aug 08, 2026 08:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola