WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन Gunther ने दिखाए 'तेवर', दिग्गज Goldberg का सरेआम किया अपमान
WWE Saturday Night’s Main Event में गोल्डबर्ग का रिटायरमेंट मैच हुआ। उन्हें गुंथर ने हराया और उनके करियर का अंत कर दिया। अब वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने गोल्डबर्ग का अपमान करके बड़ी बात कही है।
गुंथर ने किया गोल्डबर्ग का अपमान (Image via WWE.com)
Gunther on Retiring Goldberg: WWE Saturday Night’s Main Event में गोल्डबर्ग ने अपने रेसलिंग करियर का आखिरी मैच लड़ा। उन्होंने रिटायरमेंट मुकाबले में गुंथर का सामना किया लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दिग्गज ने हार के साथ अपने ऐतिहासिक रेसलिंग करियर का अंत कर दिया। गुंथर ने अब तेवर दिखाते हुए कहा कि उनके खिलाफ मैच लड़कर रिटायर होना गोल्डबर्ग के लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन
गुंथर ने किया गोल्डबर्ग का अपमान
Saturday Night’s Main Event Recap शो में गुंथर नजर आए। इसी बीच उन्होंने गोल्डबर्ग को रिटायर करने से जुड़ा सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा, ‘आज मैंने कुछ बड़ा हासिल किया। गोल्डबर्ग ने मेरे मुकाबले ज्यादा बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। मैंने उन्हें इतिहास के सबसे महान रेसलर्स में से एक के खिलाफ रिटायर होने का सम्मान दिया है।’
विज्ञापन
गुंथर ने गोल्डबर्ग के खिलाफ लंबे मैच की नहीं की थी उम्मीद
गुंथर और गोल्डबर्ग के बीच 15 मिनट लंबा मैच देखने को मिला। रिंग जनरल ने बताया कि उन्होंने दिग्गज से इतने लंबे मुकाबले की उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने कहा, ‘हमारा मैच 15 मिनट और उससे भी ज्यादा लंबा चला। मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी। मैंने सोचा था कि मैच थोड़ा छोटा होगा। मैं उन्हें इसके बाद सम्मान दे सकता हूं।’
गुंथर ने आगे कहा, ‘मैं सही साबित हो गया। मैंने गोल्डबर्ग को रिटायर किया और मैं अब आपके सामने बैठा हूं। मैंने जैकहैमर पर किकआउट किया। मैंने उन्हें रिंग में चोक आउट किया। मुझे पता था कि मैं एक बार बतौर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन जाऊंगा और दिग्गजों को हराकर साबित करूंगा कि मैं बेहतर हूं। ‘
गुंथर का मानना है कि गोल्डबर्ग भले ही दिग्गज हैं और Hall of Fame में शामिल हो गए हैं लेकिन वो माउंट रशमोर में शामिल किए जाने लायक रेसलर नहीं हैं। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने फिर दिग्गज का अपमान करते हुए कहा, ‘गोल्डबर्ग माउंट रशमोर में शामिल किए जाने जैसे रेसलर नहीं हैं। एक व्यक्ति और किरदार के रूप में वो बड़ा ब्रांड हैं।’