IPL 2026 Qualifier-2, GT vs RR Pitch Report: आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) के बीच न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur, New Chandigarh) में खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में एंट्री करेगी, जहां 31 मई को उसका सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा.
शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली गुजरात की टीम को क्वालीफायर-1 में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि रियान पराग (Riyan Parag) की अगुवाई वाली राजस्थान टीम ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर शानदार अंदाज में क्वालीफायर-2 में जगह बनाई. अब फाइनल के टिकट के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. मैच से पहले यहां जानिए कैसी है मुल्लांपुर की पिच कैसा बर्ताब करेगी?
---विज्ञापन---
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड: (GT vs RR Head To Head)
GT vs RR हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें गुजरात ने 7 और राजस्थान ने 3 मैच जीते हैं. हालांकि इस सीजन दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 मुकाबला जीता है, ऐसे में क्वालीफायर-2 में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
---विज्ञापन---
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले की पिच रिपोर्ट (GT vs RR Pitch Report)
अगर मुल्लांपुर की पिच की बात करें तो यह मैदान बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार माना जाता है. आईपीएल 2026 की शुरुआत में यहां 220 और 223 जैसे बड़े लक्ष्य आसानी से हासिल किए गए थे. हालांकि अब सीजन आगे बढ़ने के साथ पिच थोड़ी धीमी और घिसी हुई नजर आ रही है, जिससे गेंदबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद है. गुरुवार शाम को तेज हवाओं और बादलों के कारण पिच को ढककर रखा गया था, ऐसे में शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में हल्की बारिश या ओले गिरने की संभावना है, लेकिन मैच पर ज्यादा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है. ऐसे हालात में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है.
---विज्ञापन---
मुल्लांपुर स्टेडियम के आईपीएल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 8 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 8 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के नाम रहे हैं. टॉस जीतने वाली टीमों ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 254/7 रहा है, जबकि सबसे सफल रन चेज 223/4 का है. पहली पारी का औसत स्कोर करीब 185 रन रहा है, जिससे साफ है कि यहां हाईस्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- IPL 2026: GT के खिलाफ क्वालीफायर 2 में RR की प्लेइंग 11 में होंगे दो बड़े बदलाव! कप्तान रियान पराग ले सकते हैं अहम फैसला
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी 97 रन की पारी खेली थी. इस सीजन में वह अब तक 650 से ज्यादा रन बना चुके हैं और एक बार फिर टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गुजरात टाइटंस के स्टार ओपनर साई सुदर्शन भी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक 46.57 की औसत और 157.86 के दमदार स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए हैं. उनकी शुरुआत गुजरात के लिए काफी अहम रहने वाली है.
---विज्ञापन---
वहीं, गेंदबाजी में कगिसो रबाडा पर सभी की नजरें रहेंगी. रबाडा इस सीजन में शानदार लय में दिखे हैं और अब तक 21.03 की औसत के साथ 26 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. उनकी इकॉनमी रेट 9.48 रही है, लेकिन विकेट निकालने की क्षमता उन्हें बेहद खतरनाक बनाती है.
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की IPL 2026 टीमें (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Full Squads)
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, आर साई किशोर, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, मानव सुथार, अरशद खान, गुरनूर बराड़ और अशोक शर्मा.
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा, शुभम दुबे, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, शिमरोन हेटमायर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, इमानजोत सिंह चहल और विग्नेश पुथुर.