GT vs PBKS Toss Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 17वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। लीग में GT ने अब तक 3 में से 2 मैच जीते हैं। दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने 3 में से 1 ही मैच अपने नाम किया है। GT ने अपने पिछले मैच में SRH को 7 विकेट से हराया था। वहीं पिछले मैच में पंजाब को लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों 21 रन से हार मिली थी।
गुजरात ने किया एक बदलाव
शिखर धवन ने टॉस के दौरान कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे, मुझे लगता है कि यह एक अच्छा विकेट है और यह वैसा ही रहेगा। हम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगे। मुझे नहीं लगता कि हर खेल ऐसा होगा, हम रन बनाएंगे। मुझे लगता है कि हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं, अभी टूर्नामेंट के शुरुआती दिन हैं, हम बेहतर खेलेंगे।” शुभमन गिल ने कहा, “यह एक समान विकेट जैसा दिखता है। पहले वर्ष में हमने उन्हें खेला, हमने उन्हें दो बार खेला। हमने काफी अच्छी शुरुआत की है। पिछले साल हम घर से बाहर खेले थे। एक चोट के कारण डेविड मिलर चूक गए और केन टीम में आ गए।”
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, केन विलियमसन, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, दर्शन नालकंडे।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, सम कुरन, शशांक सिंह, सिकंदर रजा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर
पंजाब किंग्स: तनय त्यागराजन, नाथन एलिस, आशुतोष शर्मा, राहुल चाहर, विदवथ कावेरप्पा।
गुजरात टाइटंस: बीआर शरथ, मोहित शर्मा, संदीप वारियर, अभिनव मनोहर, मानव सुथार।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए क्यों जरूरी हैं सूर्यकुमार यादव, यहां जान लीजिए कारण
ये भी पढ़ें: IPL Facts: क्या आपको पता है चीयर लीडर्स की सैलरी? जानें कौन सी फ्रेंचाइजी देती है सबसे ज्यादा पैसा
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
16 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
51 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines