IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए क्यों जरूरी हैं सूर्यकुमार यादव, यहां जान लीजिए कारण

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता। MI को सूर्यकुमार यादव की कमी खल रही है।

Why Suryakumar Yadav important for Mumbai Indians

सूर्यकुमार यादव की वापसी से मजबूत होगी मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी। इमेज क्रेडिट- IPL

Suryakumar Yadav, Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक काफी निराशाजनक रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम ने अब तक खेले सभी 3 मुकाबलों में हार का मुंह देखा है। MI को अपने पिछले 3 मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव की कमी काफी खली है। हालांकि, चौथे मुकाबले से पहले MI के लिए गुड न्यूज सामने आई। टी20 में नंबर-1 बैटर सूर्यकुमार यादव की लीग में वापसी हो रही है। सूर्यकुमार MI की लिए क्यों जरूरी हैं? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

मुंबई के लिए क्यों जरूरी हैं सूर्या

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की रीढ़ की हड्डी हैं। उनकी गैरमौजूदगी में MI का मिडिल ऑर्डर काफी कमजोर नजर आया है। टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा और ईशान किशन के बाद नमन धीर, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा और टिम डेविड बल्लेबाजी करने आ रहे हैं। सूर्या की वापसी से टीम के मध्यक्रम को काफी मजबूती मिलेगी। वह मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने के साथ ही संभलकर बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं। वह परिस्थितियों के हिसाब से अपने आप को ढाल सकते हैं। उनके पास IPL में 139 मुकाबलों का अनुभव है। स्काई अपने अतरंगी शॉर्ट से गेंदबाजों के प्लान पर पानी फेर देते हैं।

विज्ञापन

IPL में सूर्या का प्रदर्शन

लीग में सूर्या के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 139 मैच में 32.17 की औसत और 143.32 की स्ट्राइक रेट से 3249 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 21 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। IPL में सूर्यकुमार यादव का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 103 रन है। पिछले सीजन भी स्काई के बल्ले ने आग उगली थी। IPL 2023 में सूर्यकुमार ने 43.21 की औसत और 181.14 की शानदार स्ट्राइक रेट से 605 रन बनाए थे। पिछले सीजन स्काई ने 5 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा था।

विज्ञापन

DC के खिलाफ हो सकती वापसी

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्या 4 अप्रैल को MI से जुड़ जाएंगे। अब तक वह बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब से गुजर रहे थे। अब वह वापसी करने के लिए तैयार हैं। मुंबई इंडियंस अपने अगले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से टकराएगी। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मैच में सूर्यकुमार यादव की वापसी हो सकती है। फ्रेंचाइजी की ओर से सूर्यकुमार यादव की सेहत पर अब तक कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ