GT vs CSK: शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच रिकॉर्ड पार्टनरशिप, बना खास कीर्तिमान

GT vs CSK: IPL 2024 के 59वें मुकाबले में GT के सलामी बल्लेबाजों का कहर देखने का मिला। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शतक लगाया।

GT vs CSK 210 RUNS OPENING PARTNERSHIP BY Shubman Gill Sai Sudharsan Joint highest in IPL history

शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने जड़ी सेंचुरी। इमेज क्रेडिट- IPL

Shubman Gill, Sai Sudharsan: IPL 2024 के 59वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स से हो रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में GT के सलामी बल्लेबाजों का कहर देखने का मिला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की ओर से कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन पारी की शुरुआत करने आए। दोनों ने आते ही चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन

210 रनों की पार्टनरशिप हुई

शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 210 रनों के पार्टनरशिप हुई। 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर तुषार देशपांडे ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने साई सुदर्शन को शिवम दुबे के हाथों कैच आउट कराया। साई ने 51 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली। गिल और साई के बीच पहले विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी IPl में संयुक्त रूप से पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी हैं। इससे पहले 2022 में केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने पहले विकेट के लिए 210* रन जोड़े थे।

विज्ञापन

एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने लगाए शतक

IPL के इतिहास में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब एक मैच में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने शतक लगाया हो। सबसे पहले 2016 में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने गुजरात लायंस के विरुद्ध शतक ठोका था। इसके बाद 2019 में डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सेंचुरी जड़ी थी।

विज्ञापन

शुभमन गिल ने बनाए 104 रन

मुकाबले की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 231 रन बनाए। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शतक लगाया। डेविड मिलर 11 गेंदों पर 16 रन और शाहरुख खान 3 गेंदों पर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तुषार देशपांडे ने 2 सफलताएं प्राप्त कीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ