GT vs CSK मैच पर बहुत कुछ है निर्भर, चेन्नई की हार के लिए दुआ करेंगी 5 टीमें

These 5 Teams Want CSK Loss Today: गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 59वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच प्लेऑफ की दृष्टिकोण से बेहद ही अहम है। इस मुकाबले में 5 टीमें चेन्नई की हार के लिए दुआ करेंगी।

IPL 2024 GT vs CSK Playoff Race 5 Team Race Qualification

These 5 Teams Want CSK Loss Today: आईपीएल 2024 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। प्लेऑफ की दृष्टिकोण से यह मुकाबला बेहद ही अहम है। इस एक मैच पर 4-5 टीमों की भविष्य टिकी हुई है। अगर आज सीएसके को जीत मिल जाती है, तो इससे सिर्फ गुजरात को ही नहीं, बल्कि 5 टीमों को जोरदार झटका लगेगा। ऐसे में सीएसके की हार के लिए आज 5 टीमें दुआ कर रही होंगी।

जीतकर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी सीएसके

महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल 11 मैचों में से 6 मैच अपने नाम कर अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर गुजरात की टीम 11 मैचों में से 4 मैच जीतकर 10वें स्थान पर है। अगर इस मैच में चेन्नई जीत जाती है, तो वह 12 मैचों में से 7 मैच जीतकर सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी, क्योंकि सीएसके का नेट रन रेट हैदराबाद से काफी अच्छा है। दूसरी ओर गुजरात अगर यह मुकाबला जीत जाती है, तो 12 मैचों में से 5 जीत के साथ 8वें स्थान पर है।

इस वीडियो में देखें सीएसके की हार से किन्हें होगा फायदा…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ