IPL 2025: पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर हुआ सीजन से बाहर

PBKS: पंजाब किंग्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम का मैच विनर खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो गया है, कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसकी वजह बताई है।

IPL 2025 - 2025-04-30T202444.691

CSK vs PBKS: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। सीएसके के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भी मैक्सवेल ने हिस्सा नहीं लिया। श्रेयस अय्यर ने उनके चोटिल होने की पुष्टि की। प्लेऑफ 2025 से पहले ये पंजाब के लिए बुरी खबर है।

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने की पुष्टि

टॉस के दौरान श्रेयस अय्यर ने मैक्सवेल की चोट पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि मैक्सवेल की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। हालांकि मैक्सवेल का बल्ला इस सीजन नहीं चल रहा था। वह बल्ले और गेंद दोनों के साथ फ्लप हो रहे थे। उन्होंने खेले गए 7 मैच में निराश किया। अय्यर ने 6 पारियों में 7,7,3,1,30,और 0 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए हैं।मैक्सवेल का 6 पारियों में केवल 48 रन बनाना उनकी हालिया फॉर्म को दर्शाता है।

विज्ञापन

आईपीएल करियर पर एक नजर

आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपने सफर की शुरुआत साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ की थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने इस लीग में कई यादगार पारियां खेली हैं और अपने ऑलराउंड खेल से टीम को मजबूत किया है।

मैक्सवेल ने अब तक IPL में कुल 141 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 135 पारियों में उन्होंने 23.88 की औसत और 155.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,819 रन बनाए हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 95 रन की रही है, जबकि वह 18 बार अर्धशतक जड़ चुके हैं।

विज्ञापन

गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने अपनी स्पिन गेंदों से भी योगदान दिया है। अब तक मैक्सवेल ने 34.46 की औसत से कुल 41 विकेट लिए हैं। बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने वाले इस खिलाड़ी को टी20 क्रिकेट का एक शानदार ऑलराउंडर माना जाता है। लेकिन फिलहाल वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ