FIFA World Cup: 'करो या मरो' मुकाबले में उतरेंगे लियोनेल मेसी, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

Lionel Messi Next Match: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए धमाल मचाया है और अब तक कुल 6 गोल कर चुके हैं सभी के मन में सवाल है कि मेसी अब मैदान पर कब उतरेंगे। आइए जानते हैं कि मेसी किस टीम के खिलाफ खेलेंगे।

lionel messi

मेसी का कब होगा अगला मैच? (Image: Twitter/X)

Lionel Messi Next Match: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. वो इस टूर्नामेंट अब तक कुल 6 गोल कर चुके हैं और अन्य खिलाड़ियों से कहीं आगे हैं. लियोनेल मेसी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अर्जेंटीना ने राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली. ग्रुप J में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया और जॉर्डन को हराकर इस वर्ल्ड कप में अपनी जीत की स्ट्रीक जारी रखी.

विज्ञापन

मेसी का मैच जब भी होता है, तो फैंस का उत्साह बढ़ जाता है. राउंड ऑफ 32 से नॉकआउट स्टेज शुरू हो जाती है और हर एक मैच अहम हो जाता है. इसी वजह से अर्जेंटीना के समर्थकों को उम्मीद होगी कि मेसी अपनी शानदार लय को जारी रखेंगे. आइए मेसी के फीफा वर्ल्ड कप में अगले मैच के शेड्यूल पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

किस टीम के खिलाफ उतरेंगे लियोनेल मेसी?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का समापन हो गया. अर्जेंटीना राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई हो गई और अब उनकी भिड़ंत काबो वर्डे (केप वर्डे) से होगी. 4 जुलाई को दोनों देशों के बीच यह ‘करो या मरो’ मुकाबला खेला जाएगा. मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों का लक्ष्य राउंड ऑफ 16 में जगह बनाना होगा.

विज्ञापन

कब शुरू होगा मैच?

अर्जेंटीना और काबो वर्डे के बीच राउंड ऑफ 32 का यह मैच भारतीय समय अनुसार रात 3:30 बजे शुरू होगा. टाइम जोन में अंतर के कारण भारतीय फैंस को मेसी को एक्शन में देखने के लिए रात में जागना होगा.

कहां देख पाएंगे मेसी का अगला मैच?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैचों का लाइव प्रसारण Unite8 Sports के चैनल्स पर होता है. अर्जेंटीना और काबो वर्डे के बीच राउंड ऑफ 32 का यह मैच भी इसी चैनल पर देखा जा सकता है. फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ