आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने पर गौतम गंभीर का रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा?

Team India: टीम इंडिया ने रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। इस जीत पर अब गौतम गंभीर का बयान सामने आया है।

BeFunky-collage - 2025-03-12T230833.520

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम ने दुबई में न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली। इस जीत से भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर और भी खुशी हुई कि पूरा देश भी इस जीत का जश्न मना रहा है।

विज्ञापन

यह गौतम गंभीर के लिए मुख्य कोच के रूप में पहली आईसीसी ट्रॉफी है। 9 महीने पहले भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप जीता था, लेकिन तब टीम के कोच राहुल द्रविड़ थे। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम पूरे समय अजेय रही और दुबई में खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर गौतम गंभीर खुश

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं बहुत खुश हूं और पूरा देश भी खुश है।” गौतम गंभीर अब भारत लौट आए हैं। देहरादून के लिए उड़ान भरने से पहले उन्होंने मीडिया से बात की और अपनी भावनाएं साझा की। वे मसूरी जा रहे हैं, जहां ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होंगे।

विज्ञापन

गंभीर जा सकते हैं यूके


गंभीर की कोचिंग में भारत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हार गया था, लेकिन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर टीम ने शानदार वापसी की। वहीं, आईपीएल के दौरान गंभीर अपना समय व्यर्थ नहीं करना चाहते। वे भारत ए टीम के साथ यूके दौरे पर जाने की योजना बना रहे हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ी इस दौरे के लिए कड़ी तैयारी कर रहे हैं, और टीम मैनेजमेंट रणनीति पर काम कर रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ