2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? गौतम गंभीर ने इशारों-इशारों में दे डाला है बड़ा हिंट

Gambhir Kohli-Rohit: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित-कोहली के वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर बड़ा हिंट दे डाला है।

Kohli-Rohit

Kohli-Rohit

Gambhir Kohli-Rohit: विराट कोहली और रोहित शर्मा टी-20 के बाद अब टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। हालांकि, भारतीय टीम के इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने अभी वनडे फॉर्मेट में खेलना जारी रखने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि रोहित-कोहली की चाहत 2027 वनडे विश्व कप में खेलने की है। मगर बड़ा सवाल यह है कि क्या दो साल बाद भी इन दोनों बैटर्स का बल्ला इसी तरह से चलता रहेगा? बेहतरीन काबिलियत रखने वाले यंग प्लेयर्स के आने की स्थिति में कोहली-रोहित एकदिवसीय वर्ल्ड कप तक प्लेइंग 11 में खेलते नजर आएंगे? इस तमाम तरह के सवालों को लेकर टीम मैनेजमेंट का क्या सोचना है इसको लेकर हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा हिंट दे डाला है।

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप में दिखेंगे कोहली-रोहित?

गौतम गंभीर ने सीएनएन न्यूज 18 के साथ बातचीत करते हुए कोहली-रोहित के वनडे विश्व कप में खेलने के सवाल पर कहा, “अभी 2027 वनडे वर्ल्ड कप काफी दूर है उससे पहले हमको अगले साल टी-20 विश्व कप खेलना है, जो भारत में ही होना है। इंग्लैंड दौरे के बाद हमारा फोकस पूरी तरह से उस पर होगा। एकदिवसीय विश्व कप अभी दो या ढाई साल दूर है। मैं एक चीज हमेशा कहता रहता हूं कि अगर आप अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उम्र सिर्फ एक नंबर है और कुछ नहीं।” गंभीर के बयान से यह समझा जा सकता है कि अगर रोहित और विराट का बल्ला 50 ओवर के फॉर्मेट में इसी तरह से चलता रहा, तो टीम मैनेजमेंट उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने का मौका देगी।

विज्ञापन

रिटायरमेंट पर क्या बोले हेड कोच?

कोहली-रोहित के टेस्ट से रिटायरमेंट को लेकर भी गंभीर ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि गेम को शुरू करना और उसको कब फिनिश करना है यह एक निजी फैसला होता है। इसमें दखल देने का हक किसी को भी नहीं है चाहे वो कोच हो, सिलेक्टर या फिर देश का कोई भी नागरिक। यह कोई नहीं बता सकता है कि आपको कब रिटायर होना है। संन्यास लेने की आवाज अंदर से आती है।” गंभीर ने माना कि कोहली-रोहित के अनुभव की कमी टीम को खलेगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह बाकी प्लेयर्स के लिए अच्छा मौका भी होगा।

विज्ञापन

हेड कोच ने कहा, “जाहिर तौर पर यह मुश्किल होगा, लेकिन यह बाकी प्लेयर्स के लिए खुद को साबित करने का अच्छा मौका होगा। किसी का ना होना किसी दूसरे प्लेयर के लिए देश की खातिर कुछ स्पेशल करने का चांस होता है।” इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द होना है। टीम के साथ-साथ नए टेस्ट कैप्टन की घोषणा हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज 20 जून से होना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ