IND vs PAK मैच को लेकर गौतम गंभीर की बड़ी भविष्यवाणी, दो भारतीय दिग्गजों पर जताया भरोसा

Gautam Gambhir: आगामी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर कोच गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारत पाकिस्तान मैच को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी की है और बताया है।

Virat kohli (4)

Gautam Gambhir: भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है। सीरीज का पांचवां मैच 2 फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले कोच गौतम गंभीर ने बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड में चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आगामी मेगा इवेंट के लिए भारतीय टीम कितनी तैयार है?

विज्ञापन

गंभीर का बड़ा खुलासा

बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड में शामिल हुए गंभीर ने बताया कि भारतीय टीम की प्राथमिकता केवल पाकिस्तान के खिलाफ जीतना नहीं है। बल्कि हम पाकिस्तान के अलावा सभी मैच जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहते हैं। हालांकि इस दौरान हेड कोच ने रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली अहम किरदार प्ले करेंगे।

विज्ञापन

टीम इंडिया टी-20 में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस विषय पर बात करते हुए गौती ने कहा कि पिछले 6 महीनें में टीम इंडिया ने कई टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाया है। मैं टी-20 में टीम के प्रदर्शन से खुश हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ