Team India New Head Coach: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) काफी समय से टीम इंडिया के नए हेड कोच की तलाश में है। वहीं बीसीसीआई की ये तलाश भी पूरी होती हुई दिखाई दे रही है। क्योंकि टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए एकमात्र आवेदक पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर ही हैं। बीसीसीआई की पहली पसंद भी गौतम गंभीर को ही माना जा रहा है। बस अब गंभीर के नाम पर फाइनल मुहर लगनी बाकी है। पिछले काफी समय से हेड कोच को लेकर गंभीर का नाम चल रहा है। आईपीएल 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाने में गौतम गंभीर ने अहम भूमिका निभाई थी। तबसे बीसीसीआई गंभीर से कोच बनने के लिए संपर्क कर रही है।
क्रिकेट सलाहकार समिति ने बनाया खास प्लान
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार गौतम गंभीर का आज इंटरव्यू होना है। गंभीर जूम कॉल के जरिए क्रिकेट सलाहकार समिति के सामने उपस्थित होंगे। इस दौरान सीएससी में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक भी शामिल हैं। गौतम गंभीर आईपीएल के बाद से ही टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए बीसीसीआई और पूर्व क्रिकेटर्स की पहली पसंद बने हुए हैं। गौतम गंभीर आईपीएल में फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर हैं। इससे पहले वे लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर थे।
ये भी पढ़ें:- NZ vs PNG: लॉकी फर्ग्यूसन ने मचाया तहलका, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज
राहुल का कार्यकाल होने वाला खत्म
टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद खत्म हो जाएगा। हेड कोच के लिए बीसीसीआई ने आवेदन की तारीख 27 मई तय की थी। वहीं राहुल द्रविड़ ने दोबारा टीम इंडिया कोच बनने की इच्छा नहीं जताई। हेड को लेकर पहले कई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के नाम भी सामने आए थे लेकिन बाद में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इन खबरों को खारिज कर दिया था। जय शाह ने कहा था कि बीसीसीआई ने किसी भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से हेड बनने के लिए संपर्क नहीं किया।
ये भी पढ़ें:- Video: 2026 के T20 World Cup में इन टीमों को मिली एंट्री, जानें किसे मिली जगह
ये भी पढ़ें:- एक फोटो दे दीजिए ना सर… फैन की डिमांड को पूरा करने से खुद को रोक नहीं पाए धोनी
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने रॉबिन उथप्पा को बनाया नया बल्लेबाजी कोच, मिचेल मैक्लेनाघन को भी सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
26 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
43 mins agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
2 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
2 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
3 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
12 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
12 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
12 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
13 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines