एक फोटो दे दीजिए ना सर... फैन की डिमांड को पूरा करने से खुद को रोक नहीं पाए धोनी

MS Dhoni Viral Video: क्रिकेट के मैदान से दूर होने के बाद भी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चर्चा का विषय बने हुए है।अब सोशल मीडिया पर उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

Munawar Faruqui (8)

MS Dhoni Viral Video: भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा ही अपने सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेट से मैदान से लेकर निजी जिंदगी में भी धोनी कूल ही नजर आते हैं। हाल में ही एक फैन ने उनसे फोटो की डिमांड कर दी, जिसके बाद धोनी ने बिना कोई देर लगाए अपने फैन के साथ फोटो खिंचाई। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

फैन के साथ फोटो हुई वायरल

विज्ञापन

हाल में ही महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपनी ब्लैक मर्सिडीज से वापस आ रहे हैं। इस दौरान उनका एक फैन उनसे एक फोटो की गुजारिश करता है। कैप्टन कूल अपने फैन की इस ख्वाहिश को तुरंत पूरा करते है।

विज्ञापन

परिवार के साथ वीडियो भी आया था सामने

इससे पहले धोनी का अपने परिवार के साथ एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में धोनी पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और अपने कुत्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रह हैं। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि उनके पास अलग-अलग ब्रीड के डॉग हैं। धोनी को कुत्ते पालने का बहुत शौक है और सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो भी वायरल होते रहते हैं।

विज्ञापन

भविष्य को लेकर लग रही हैं अटकले

विज्ञापन

इस बार आईपीएल में धोनी ने अपने फ्यूचर को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो अगली बार आईपीएल में एक बार फिर से खेल सकते हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स टीम मैनेजमेंट ने भी कहा है कि वो उम्मीद करते हैं कि धोनी एक और सीजन में टीम के साथ रहेंगे। हालांकि अभी तक धोनी ने अपने फ्यूचर को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ