MI vs CSK: एमएस धोनी को आया गुस्सा? मैच से पहले दीपक चाहर पर उठाया बल्ला

MI vs CSK: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला 20 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मैच से पहले एमएस धोनी और दीपक चाहर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

IPL 2025 (87)

MI vs CSK: आईपीएल 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने सामने होंगी। ये मैच 20 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला जाएगा। मुंबई और सीएसके इस सीजन उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं। हालांकि आगामी मैच में दोनों ही टीमें मुकाबले को जीतने की नियत से उतरेंगी। इस मैच के लिए सीएसके मुंबई पहुंच चुकी है और मैदान पर जमकर पसीने बहा रही है। मैच से एक दिन पहले एमएस धोनी और दीपक चाहर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कैप्टन कूल दीपक को बल्ला लेकर दौड़ा रहे हैं।

विज्ञापन

एमएस धोनी ने उठाया बल्ला

मुंबई बनाम चेन्नई मैच से पहले एमएस धोनी वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान दीपक चाहर एमएस धोनी के पास आते हैं और उन्हें कुछ कहते हैं। इसके बाद धोनी मजाकिया अंदाज में बल्ला लेकर चाहर के पीछे भागते हैं। इसके बाद दीपक और धोनी आपसे में बात करने लगते हैं। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

सीएसके की हालत खराब

अब तक खेले गए मैच में सीएसके ने खराब प्रदर्शन किया है। सीजन में अब तक सीएसके ने 7 मैच खेले हैं। इस दौरान सीएसके को 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा,जबकि 2 मैच येलो आर्मी ने जीते हैं। सीएसके इस वक्त अंक तालिका में 4 अंक के साथ 10वें पायदान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सीएसके को आगामी 7 मैच में कम से कम 6 मैच जीतने होंगे।

विज्ञापन

एमएस धोनी से खासा उम्मीदें

रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद एमएस धोनी सीएसके की कमान संभाल रहे हैं। पिछले मैच में धोनी ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने बल्ले से नाबाद 26 रन बनाए थे, जबकि टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। आगामी मैच में भी सीएसके शानदार प्रदर्शन कर मुंबई को धूल चटाना चाहेगी। अब तक खेले गए 8 मैच में धोनी के बल्ले से 26,1,27*, 30*,16,30* और 0* रन निकले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ