European T20 Premier League: क्रिकेट की दुनिया में एक नई T20 फ्रेंचाइजी लीग की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी. खास बात यह है कि इस नई टी20 लीग में फ्रेंचाइजियों के मालिक कोई और नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत के लीजेंड्स हैं. इसमें भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ का नाम भी शामिल है.
द्रविड़ 2026 में शुरू होने वाली यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) में डबलिन गार्डियंस फ्रेंचाइजी के मालिक बने हैं. उनके अलावा, अन्य फ्रेंचाइजी मालिकों की लिस्ट में क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस के नाम भी शामिल हैं.
ETPL में पूर्व क्रिकेटर बने फ्रेंचाइजी मालिक
यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग यानी ETPL ने सोमवार (11 मई) को आधिकारिक रूप सभी 6 टीमों के मालिकों की घोषणा की. डबलिन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में राहुल द्रविड़ को डबलिन गार्डियंस फ्रेंचाइजी मालिक के रूप में पेश किया गया. इस खास मौके पर द्रविड़ ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ टीम खरीदना नहीं, बल्कि यूरोप में क्रिकेट के विकास में योगदान देना और नई प्रतिभाओं को निखारना है.
ETPL की बाकी फ्रेंचाइजियों में भी क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम जुड़े हुए हैं. बेलफास्ट टीम के मालिक ग्लेन मैक्सवेल हैं, जबकि एम्स्टर्डम फ्रेंचाइजी से स्टीव वॉ जुड़े हुए हैं. रॉटरडैम टीम में जोंटी रोड्स और फाफ डु प्लेसिस की साझेदारी देखने को मिलेगी. वहीं, ग्लासगो फ्रेंचाइजी में क्रिस गेल भी भागीदार की भूमिका निभा रहे हैं. बता दें कि, बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ETPL के सह-संस्थापक हैं.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: पहले गेंद, फिर बल्ले से पंजाब को दिए ‘घाव’, कौन हैं DC की जीत के 22 साल के हीरो माधव तिवारी?
अश्विन संभालेंगे द्रविड़ की टीम की कमान
ETPL को क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से शुरू किया जा रहा है. यह एक क्रॉस-बॉर्डर फ्रेंचाइजी लीग होगी, जिसमें 6 शहरों की टीमें हिस्सा लेंगी. लीग में कई अंतरराष्ट्रीय स्टार खिलाड़ियों के खेलने की उम्मीद है, जिसमें मिशेल मार्श, टिम डेविड, मिशेल सैंटनर, लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस और हेनरिक क्लासेन जैसे बड़े नाम शामिल हैं. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को डबलिन गार्डियंस का कप्तान नियुक्त किया गया है. राहुल द्रविड़ जैसे रणनीतिकार और अश्विन जैसे अनुभवी कप्तान के साथ यह टीम लीग की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजियों में शामिल हो गई है.
ETPL की सभी 6 फ्रेंचाइजी और उनके मालिक
- डबलिन गार्डियंस – राहुल द्रविड़
- बेलफास्ट फ्रैंचाइजी – ग्लेन मैक्सवेल और रोहन
- एडिनबर्ग फ्रैंचाइजी – काइल मिल्स, नाथन मैकुलम और राचेल वाइजमैन
- ग्लासगो फ्रैंचाइजी – विपुल अग्रवाल और क्रिस गेल
- एम्स्टर्डम फ्रैंचाइजी – स्टीव वॉ, जेमी ड्वायर और टिम थॉमस
- रॉटरडैम फ्रैंचाइजी – जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस, ग्लाशिन और समीर शाह, मधुकर श्री मैनेजिंग पार्टनर के तौर पर
ये भी पढ़ें- IPL 2026: BCCI ने अक्षर पटेल पर लगाया लाखों का जुर्माना, PBKS के खिलाफ हुई इस गलती की मिली कड़ी सजा
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
8 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
23 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
30 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines