Kane Williamson Seven Centuries Last 7 Matches

NZ vs SA: केन विलियम्सन ने पिछले 7 मैच में ठोके सात शतक, 92 साल बाद न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास

Kane Williamson Seven Centuries Last 7 Matches: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियम्सन ने पिछले सात टेस्ट में 7 शतक ठोके हैं। उन्होंने रिकॉर्ड लिस्ट में तहलका मचा दिया है।

Kane Williamson Seven Centuries Last 7 Matches: न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियम्सन का बल्ला इन दिनों आग उगल रहा है। पिछले एक दो साल में इंजरी की समस्या से जूझते नजर आए कीवी स्टार ने अब शतकों की बौछार कर दी है। उनके बल्ले से पिछले सात टेस्ट और 12 पारियों में 7 शतक निकल चुके हैं। इतना ही नहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में हैमिल्टन में विलियम्सन ने दूसरी पारी में 133 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया। इस सीरीज में यह उनका तीसरा शतक था। माउंट माउंगानुई में दोनों पारियों में उन्होंने शतक लगाया था। इतना ही नहीं न्यूजीलैंड ने भी 92 साल बाद इतिहास रचा है।

विज्ञापन

एक नहीं कई दिग्गज छूटे पीछे

केन विलियम्सन के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 32 शतक दर्ज हो गए हैं। इसी सीरीज के पहले  मैच में उन्होंने डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ा था लेकिन अब वह सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकल गए हैं। उन्होंने इस सीरीज से पहले 29 टेस्ट शतक लगाए थे। अब उनके नाम कुल 32 टेस्ट शतक हो गए हैं। विलियम्सन इतना ही नहीं सबसे तेज 32 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर समेत चार दिग्गजों को पीछे छोड़ा। इस लिस्ट में पहले स्टीव स्मिथ टॉप पर, रिकी पोंटिंग दूसरे, सचिन तेंदुलकर तीसरे और पाकिस्तान के यूनिस खान चौथे स्थान पर थे। अब इन सभी को एक-एक स्थान नीचे खिसकना पड़ा है, क्योंकि टॉप पर आ गए हैं विलियम्सन।

विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 32 शतक

  1. केन विलियम्सन- 172 पारी
  2. स्टीव स्मिथ- 174 पारी
  3. रिकी पोंटिंग- 176 पारी
  4. सचिन तेंदुलकर- 179 पारी
  5. यूनिस खान- 193 पारी

सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले एक्टिव क्रिकेटर

केन विलियम्सन अब स्टीव स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले एक्टिव क्रिकेटर हैं। ओवरऑल सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 51 शतक हैं लेकिन एक्टिव क्रिकेटर्स में विलियम्सन ने अब लंबी छलांग लगा ली है। इस लिस्ट में विराट कोहली नहीं खेलने के कारण पीछे होते जा रहे हैं।

विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी (एक्टिव क्रिकेटर्स)

  1. केन विलियम्सन- 32 शतक
  2. स्टीव स्मिथ- 32 शतक
  3. जो रूट- 30 शतक
  4. विराट कोहली- 29 शतक
  5. चेतेश्वर पुजारा- 19 शतक

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की पहली टेस्ट सीरीज जीत

केन विलियम्सन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। 92 साल में कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरीज जीती है। माउंट माउंगानुई टेस्ट न्यूजीलैंड ने 281 रन से जीता था। फिर हैमिल्टन टेस्ट में कीवी टीम को 7 विकेट से जीत मिली। केन विलियम्सन ने चार पारियों में 403 रन बनाए। उनका औसत 134 से भी अधिक का रहा। दूसरे टेस्ट में नाबाद 133 रन की पारी उन्होंने खेली और अंत तक क्रीज पर डटे रहते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। इस प्रदर्शन के लिए विलियम्सन को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ