India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर अभी भी संशय बना हुआ है. बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व चेयरमैन नजम सेठी ने एक बड़ा बयान दिया है.
सेठी ने इस पूरे विवाद पर खुलकर अपनी राय रखी है और बताया है कि आखिर क्यों पाकिस्तान और बांग्लादेश ने अलग-अलग रास्ते चुने. इसके साथ ही उन्होंने BCCI पर लोगों को धमकाने का आरोप लगाया है.
नजम सेठी ने BCCI पर लगाया ‘धमकाने’ का आरोप
इंडिया टुडे से बात करते हुए नजम सेठी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और बाकी बोर्ड्स के बीच तनाव कोई नया नहीं है. उनके मुताबिक, दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड होने का फायदा उठाकर बीसीसीआई अक्सर आईसीसी के दूसरे सदस्यों पर धमकाता रहा है. सेठी ने साफ किया, “मैं पीसीबी का प्रवक्ता नहीं हूं, मैं सिर्फ अपना विचार बता रहा हूं. पाकिस्तान में इस फैसले से पहले सरकार से सलाह ली गई. अभी मैच में थोड़ा 10-15 दिन बाकी हैं और बातचीत चल रही है. मुझे उम्मीद है कि कोई अच्छा हल निकलेगा.”
उन्होंने आगे कहा, “असली समस्या बीसीसीआई के रवैये में है. हर लेवल पर वो लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश करते रहे हैं. पहले पाकिस्तान अकेला पड़ जाता था क्योंकि तब भारत के साथ सब खड़े हो जाते थे. मैंने ‘बिग थ्री’ में शामिल होने को लेकर आखिरी वक्त तक बातचीत की, लेकिन हमने साफ मना कर दिया. हमें ये सिस्टम ही गलत लगता था.” बता दें कि, ‘बिग थ्री’ से मतलब भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से है, जिन्हें आईसीसी की कमाई का बड़ा हिस्सा मिलता है.
श्रीनिवासन मेरे पास आए और बोले…
सेठी ने बताया कि पीसीबी को रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल से बड़ी आपत्ति थी और वो चाहते थे कि पैसा ज्यादा बराबरी से बंटे. इसी सिलसिले में श्रीनिवासन के बीसीसीआई अध्यक्ष रहते हुए भारत-पाक सीरीज पर बात हुई थी. सेठी ने कहा, “9 बोर्ड्स ने साइन कर दिए थे. श्रीनिवासन मेरे पास आए और बोले कि तुम अकेले क्यों रहना चाहते हो, अलग-थलग पड़ जाओगे. लेकिन हमने तय किया कि गलत सिस्टम का हिस्सा नहीं बनेंगे. बाद में उन्होंने कहा कि मॉडल में बदलाव करेंगे और हमारे नुकसान की भरपाई के लिए हमारे साथ सीरीज खेलने पर भी सहमति दी. ”
ये भी पढ़ें- रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल से पहले अस्पताल में भर्ती हुए सरफराज खान, जानें क्या हुआ?
‘इससे बड़ा अपमान क्या हो सकता है?’
सेठी ने इसे अपने करियर का सबसे बड़ा अपमान बताया. उनके मुताबिक, सीरीज से ठीक पहले बीसीसीआई ने बिना कोई वजह बताए बातचीत से हाथ खींच लिया. उन्होंने कहा, “कॉन्ट्रैक्ट सब ठीक था. मैं और चेयरमैन मुंबई गए थे साइन करने, लेकिन होटल में बैठे रह गए. बीसीसीआई ने मिलने से मना कर दिया. हमें बुलाया गया और फिर कहा कि माफ कीजिए, हम आपसे नहीं मिल सकते. इससे बड़ा अपमान क्या हो सकता है?”
मौजूदा हालात पर बात करते हुए सेठी का मानना है कि अगर पाकिस्तान और बांग्लादेश साथ आ जाएं, तो वो भारत के बढ़ते दबदबे को चुनौती दे सकते हैं. उन्होंने माना कि शुरुआत में नुकसान हो सकता है, लेकिन लंबी लड़ाई में इसका फायदा मिलेगा. सेठी ने कहा, “हमारे साथ बहुत गलत बर्ताव हुआ है. अब बांग्लादेश भी खुद को नजरअंदाज महसूस कर रहा है. हमारे पास करोड़ों लोग हैं, हम साथ आ सकते हैं. पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों में अब यही सोच बन रही है कि एकजुट होने का वक्त आ गया है.”
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बायकॉट पर इरफान पठान ने किया तंज, बयान सुनकर खौल जाएगा पीसीबी का खून!
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
38 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
54 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines