रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल से पहले अस्पताल में भर्ती हुए सरफराज खान, जानें क्या हुआ?

Sarfaraz Khan: मुंबई और कर्नाटक के बीच 6 फरवरी को रणजी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाना है. इससे पहले मुंबई की टीम को तगड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान को अचानक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है, जिसके कारण उनके इस अहम मैच में खेलने पर भी संशय बन गया है.

Sarfaraz Khan

Sarfaraz Khan

Sarfaraz Khan: रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले मुंबई की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. टीम के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान को अचानक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है. मुंबई को शुक्रवार, 6 फरवरी से कर्नाटक के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलना है, लेकिन इससे पहले शानदार फॉर्म में चल रहे सरफराज के अस्पताल पहुंचने की खबर ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वजह से सरफराज का अहम मुकाबले में खेलना भी मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन

सरफराज खान क्यों हुए अस्पताल में भर्ती?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज सफराज खान को वायरल फीवर के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, सरफराज की तबियत कितनी खराब है, इस पर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के चलते उनका क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खेलने पर सस्पेंस जरूर खड़ा हो गया है. अगर सरफराज मैच के लिए फिट नहीं हो पाते हैं तो यह मुंबई की टीम के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है.

विज्ञापन

सरफराज इस रणजी ट्रॉफी में सिद्धेश लाड के बाद मुंबई के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और उन्होंने हाल ही में हैदराबाद के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था.

शानदार फॉर्म में चल रहे सरफराज

सरफराज खान इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में अपने बल्ले का कमाल का दिखा रहे हैं. 28 साल के सरफराज इस रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में अब तक खेले 7 मैचौं की 9 पारियों में 53.62 की औसत से कुल 429 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनके बल्ले से 44 चौके और 11 छक्के भी निकले है.

विज्ञापन

सरफराज के फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक खेले 62 मैचों की 92 पारियों में 64.13 की औसत से 5114 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 17 शतक और 16 अर्धशतक जड़े हैं.

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, स्टार तेज गेंदबाज हुआ चोटिल!

रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई की टीम

शार्दुल ठाकुर (कप्तान),यशस्वी जायसवाल, मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर, सिद्धेश लाड, सरफराज खान, आकाश आनंद, हार्दिक तामोरे, साईराज पाटील, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, ओमकार तामेले, दिव्यांश सक्सेना और सूर्यांश शेड्गे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ