T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बायकॉट पर इरफान पठान ने किया तंज, बयान सुनकर खौल जाएगा PAK खिलाड़ियों का खून!

Irfan Pathan On IND vs PAK Match: पाकिस्तान ने ऐलान किया है कि वो 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप का ग्रुप मैच नहीं खेलेगी. इसको लेकर इरफान पठान ने पीसीबी पर गहरा तंज किया है.

Irfan Pathan IND vs PAK

Irfan Pathan IND vs PAK

Irfan Pathan On Pakistan’s Boycott Threat: भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान अपने बॉयकॉट की धमकी से पीछे हट जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्डने हाल ही में ऐलान किया था कि उनकी नेशनल टीम 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में नहीं खेलेगी.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने किया बायकॉट का फैसला

स्कॉटलैंड के बांग्लादेश की जगह लेने और भारत आने से मना करने के बाद पाकिस्तान की टूर्नामेंट में पार्टिसिपेशन पर सवाल उठ रहे थे. हालांकि पूर्व चैंपियन ने टूर्नामेंट में अपनी मौजूदगी को कंफर्म किया, लेकिन उन्होंने अपने आर्क राइवल इंडिया के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया.

विज्ञापन

भुगतने होंगे गंभीर नतीजे

अभी तक पीसीबी की तरफ से कोई और अपडेट नहीं आया है, जबकि आईसीसी ने उन्हें चेतावनी दी है कि अगर वो अपने रुख पर कायम रहते हैं तो इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं. हालांकि इरफान पठान का मानना ​​है कि अब यू-टर्न का फैसला कभी भी हो सकता है.

विज्ञापन

‘PAK कभी भी ले सकता है यू-टर्न’

इरफान पठान ने अपने YouTube चैनल पर कहा, ‘ग्रुप स्टेज में आपको कोई चुनौती नहीं दिखेगी. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है, लेकिन वो यू-टर्न कभी भी हो सकता है. अगर वो यू-टर्न लेते भी हैं, तो क्या वो हमें चैलेंज दे पाएंगे? अगर आप उनके बीच पिछले मैच देखें, तो ऐसा नहीं लगता कि वो हमें चुनौती दे सकते हैं. ‘

ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए में एक साथ रखा गया है, जिसमें अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया भी शामिल हैं. अगर पाक टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलती है, तो उस मुकाबले के पूरे प्वॉइंट्स टीम इंडिया के हिस्से में चले जाएंगे. इसके अलावा आईसीसी पीसीबी और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ कड़े एक्शन ले सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ