Karnataka Cricket Team: कर्नाटक क्रिकेट में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, RCB के लिए खेल चुके भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और कर्नाटक के पूर्व कप्तान आर विनय कुमार कर्नाटक क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बन सकते हैं. बताया जा रहा है कि कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने 42 वर्षीय विनय कुमार को टीम का नया हेड कोच बनाने का फैसला कर लिया है और अब सिर्फ आधिकारिक ऐलान होना बाकी है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सुनील जोशी, जवागल श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद जैसे दिग्गजों की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है. अब 13 अगस्त को होने वाली KSCA की मैनेजिंग कमेटी की बैठक में विनय कुमार और नए कोचिंग स्टाफ के नामों पर आधिकारिक मुहर लग सकती है.
MI एमिरेट्स के बॉलिंग कोच रह चुके हैं विनय कुमार
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आर विनय कुमार को टीम का नया हेड कोच बनाने का फैसला किया है. विनय कुमार के पास कोचिंग का भी अच्छा अनुभव है. वह ILT20 में MI एमिरेट्स के बॉलिंग कोच की भूमिका निभा चुके हैं. इसके अलावा, मुंबई इंडियंस के लिए टैलेंट स्काउट के तौर पर भी काम कर चुके हैं. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कमेंट्री में भी अपनी पहचान बनाई है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विनय कुमार KSCA के इतिहास में सबसे अधिक वेतन पाने वाले हेड कोच बन सकते हैं. रणजी ट्रॉफी 2025-26 में उपविजेता रही कर्नाटक की टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है. टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है और देवदत्त पडिक्कल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है.
विनय कुमार की कप्तानी में कर्नाटक ने रचा था इतिहास
कर्नाटक क्रिकेट के इतिहास में 2013 से 2015 का दौर सबसे शानदार माना जाता है. उस समय टीम की कमान आर विनय कुमार के हाथों में थी, जबकि जे. अरुण कुमार मुख्य कोच थे. इस सफल जोड़ी ने कर्नाटक को घरेलू क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम बना दिया था. उनकी कप्तानी में कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी जैसे तीनों प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट लगातार दो-दो बार जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी. बता दें कि, विनय कुमार ने साल 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था.
ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या बनेंगे KKR के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले नई रिपोर्ट ने मचाई सनसनी
विनय कुमार का शानदार क्रिकेट करियर
42 वर्षीय विनय कुमार भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में भारत के लिए 1 टेस्ट, 31 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. इस 40 इंटरनेशनल मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्होंने कुल 49 विकेट अपने नाम किए, जिसमें टेस्ट में 1, वनडे में 38 और टी20 में 10 विकेट शामिल हैं. घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड और भी शानदार रहा है. उन्होंने 139 फर्स्ट-क्लास मैचों में 22.44 की औसत से 504 विकेट झटके. उनके नाम रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा 442 विकेट का रिकॉर्ड दर्ज है.
वहीं, आईपीएल में विनय कुमार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), मुंबई इंडियंस और कोच्चि टस्कर्स केरला जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने आरसीबी के लिए 5 सीजन खेले. उनके नाम IPL में 105 विकेट दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें- शतरंज की दुनिया में फिर बजा भारत का डंका, प्रज्ञानानंदा ने एक राउंड पहले ही जीता बड़ा खिताब
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
37 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
45 mins agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
1 hr agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
2 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
9 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
12 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
13 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines