शतरंज की दुनिया में फिर बजा भारत का डंका, प्रज्ञानानंदा ने एक राउंड पहले ही जीता बड़ा खिताब

R Praggnanandhaa: 20 साल के भारतीय युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. प्रज्ञानानंदा ने एक राउंड शेष रहते ही चैंपियन बनने का कमाल किया है.

R Praggnanandhaa (PIC Credit -AI)

R Praggnanandhaa (PIC Credit -AI)

R Praggnanandhaa: शतरंज की दुनिया में एक बार फिर भारत का डंका बजा है. भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. 20 साल के प्रज्ञानानंदा ने टूर्नामेंट समाप्त होने से एक राउंड पहले ही चैंपियन बनने का कमाल किया है. प्रज्ञानानंदा ने अंतिम राउंड से पहले राउंड में उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ ड्रॉ खेलकर यह उपलब्धि हासिल की.

विज्ञापन

प्रज्ञानानंदा ने जीता सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब

पांच दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में आर प्रज्ञानानंदा ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने एक राउंड शेष रहते ही खिताब अपने नाम कर लिया. उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी जावोखिर सिंदारोव ने पूरे टूर्नामेंट में उन्हें कड़ी चुनौती दी, लेकिन अंत में वह 1.5 अंक से पीछे रह गए और उपविजेता रहे. यह जीत अंतरराष्ट्रीय शतरंज में भारत के लिए एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

विज्ञापन

इस खिताबी जीत के साथ प्रज्ञानानंदा को 50,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि और 13 ग्रैंड चेस टूर (GCT) अंक मिले. इसके बाद वह 2026 जीसीटी सीजन की अंक तालिका में अमेरिका के फैबियानो कारुआना के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए.

ये भी पढ़ें- IND vs SL XI Live Streaming: जियोहॉटस्टार नहीं, यहां देख पाएंगे भारत-श्रीलंका XI वार्म-अप मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

खिताब जीतने के बाद भावुक हुए प्रज्ञानानंदा

सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम करने के बाद प्रज्ञानानंदा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह जीत जितनी आसान दिख रही है, उतनी थी नहीं. उन्होंने कहा, “जब आप स्कोर देखते हैं तो सब कुछ आसान लगता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं था. यह मेरे लिए अविश्वसनीय अनुभव रहा. जावोखिर सिंदारोव को भी बधाई, उन्होंने अंत तक कड़ी चुनौती दी.”

विज्ञापन

वहीं, उपविजेता रहे जावोखिर सिंदारोव ने भी प्रज्ञानानंदा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन प्राग ने शानदार खेल दिखाया. कई बार सिर्फ अच्छा खेलना काफी नहीं होता, किस्मत का साथ भी जरूरी होता है.”

प्रज्ञानानंदा की नजर अब सिंकफील्ड कप पर

अब ग्रैंड चेस टूर 2026 का अगला और अंतिम पड़ाव सिंकफील्ड कप होगा, जिसकी शुरुआत 10 अगस्त से होगी. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में प्रज्ञानानंदा समेत सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज में हिस्सा लेने वाले ज्यादातर टॉप खिलाड़ी एक बार फिर शतरंज की बिसात पर आमने-सामने नजर आएंगे. प्रज्ञानानंदा फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए इस खिताब को भी अपने नाम करना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ