हार्दिक पांड्या बनेंगे KKR के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले नई रिपोर्ट ने मचाई सनसनी

Hardik Pandya: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 में किस टीम के लिए खेलेंगे इसको लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक आगामी सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में शामिल हो सकते हैं, जहां उन्हें कप्तानी भी सौंपी जा सकती है.

Hardik Pandya (Image generated by AI)

Hardik Pandya (Image generated by AI)

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 सीजन के खत्म होने के बाद से ही हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस से अलग होने की चर्चा शुरू हो गई थी. हार्दिक को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था, जब उन्हें 5 बार टीम को चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा की जगह कमान सौंपी गई थी. लेकिन उनके नेतृत्व में MI का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. ऐसे में अब उनके भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

विज्ञापन

पहले दावा किया जा रहा था कि हार्दिक MI को छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा बन सकते हैं. लेकिन अब सामने आई एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक आईपीएल 2027 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का दामन थाम सकते हैं. इतना ही नहीं, उन्हें टीम की कप्तानी भी सौंपी जा सकती है.

विज्ञापन

KKR को नए कप्तान की तलाश

पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी संभालने वाले अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. इसके बाद केकेआर एक नए कप्तान की तलाश में है और फ्रेंचाइजी हार्दिक पांड्या पर दांव लगा सकती है. सोशल मीडिया पर चल रहे दावों के मुताबिक, केकेआर मैनेजमेंट ट्रेड विंडो के जरिए हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश में लगी है.

रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक का कोलकाता टीम में शामिल होना लगभग तय हो गया है. हार्दिक के लिए केकेआर और MI के बीच ऑल कैश डील होने की बात सामने आई है. हालांकि, इससे पहले ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि हार्दिक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल हो सकते हैं. लेकिन अब केकेआर के साथ उनके ट्रेड की चर्चाओं ने ज्यादा जोर पकड़ लिया है.

विज्ञापन

2024 में हुई थी MI में वापसी

गौरतलब है कि 32 वर्षीय हार्दिक पांड्या ने 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस (GT) की कप्तानी की थी. इसके बाद आईपीएल 2024 से पहले वह ऑल-कैश ट्रेड डील के तहत अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौटे थे और दो सीजन टीम की कप्तानी संभाली. लेकिन अब उनके टीम से अलग होने की लगातार खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि, हार्दिक केकेआर में शामिल होने या मुंबई इंडियंस छोड़ने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में इन खबरों को अभी सिर्फ अटकलों के रूप में देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी क्रिकेटर पर 2 साल का बैन, जानिए किस बड़ी गलती की मिली सजा

हार्दिक पांड्या का IPL करियर

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 162 मैचों की 150 पारियों में 27.87 की औसत और 146.28 के स्ट्राइक रेट से 2955 रन बनाए हैं. इसके अलावा, गेंदबाजी में उन्होंने 116 पारियों में 82 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 33.54 और इकोनॉमी 9.35 रही है. वह अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को आईपीएल का खिताब जिता चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ