Kevin Keegan Passed Away: इंग्लैंड फुटबॉल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक केविन कीगन का निधन हो गया है. वो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कोच रहे हैं. कीगन लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और कुछ महीनों पहले ही उन्होंने अपनी इस बीमारी के बारे में फैंस को जानकारी दी थी. अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान कैंसर की इस जंग को हार गए और उन्होंने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. इसके बाद फुटबॉल जगत में शोक की लहर छा गई है.
केविन कीगन का निधन
न्यूकैसल यूनाइटेड ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए केविन कीगन के निधन की खबर फैंस के साथ साझा की. उन्होंने कहा, ‘हमें केविन कीगन के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है. वह हमारे क्लब के इतिहास के सबसे महान, प्रभावशाली और फैन फेवरेट खिलाड़ियों में से एक थे. केविन सिर्फ एक दिग्गज फुटबॉलर और मैनेजर ही नहीं, बल्कि न्यूकैसल यूनाइटेड के फैंस के दिलों की धड़कन भी थे.’
ये भी पढ़ें:- हार के बावजूद मेसी की अर्जेंटीना को मिले 318 करोड़, स्पेन भी ‘मालामाल’, जानें फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी
कीगन ने इंग्लैंड के लिए सालों तक खेला फुटबॉल
1970 के दशक में केविन कीगन इंग्लैंड फुटबॉल के सबसे बड़े स्टार्स में से एक थे. उनका नाम यूरोपियन फुटबॉल में भी काफी बड़ा था. उन्होंने इंग्लैंड की कप्तानी की और दो बार बैलन डी’ओर भी जीता. कीगन उन कुछ शुरुआती इंग्लिश खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्होंने लोकल फुटबॉल छोड़कर यूरोपियन लीग में खेलने का फैसला किया था. कीगन ने इंग्लैंड के लिए 63 इंटरनेशनल मैचों में हिस्सा लिया और वो 21 गोल दागने में सफल हुए.
सफल कोच भी रहे कीगन
केविन कीगन सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि कोच के तौर पर भी बेहद सफल रहे. 1992 में उन्होंने अपने कोचिंग करियर की शुरुआत की और 2008 तक वो कोच बने रहे. उन्होंने दो साल तक इंग्लैंड टीम के हेड कोच की भूमिका निभाई. कीगन ने इंग्लैंड के अलावा मैनचेस्टर सिटी को भी मैनेज किया. इंग्लैंड के फुटबॉल इतिहास में केविन का बड़ा योगदान रहा है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर फैंस शोक जता रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- ‘जख्म भरने में समय…’, FIFA वर्ल्ड कप हार पर छलका लियोनेल मेसी का दर्द, फैंस से साझा किया दिल का हाल
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
23 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
26 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को किया चलता
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines