
हार के बावजूद मेसी की अर्जेंटीना को मिले 318 करोड़, स्पेन भी 'मालामाल', जानें फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
FIFA World Cup Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला गया. मेटलाइफ स्टेडियम में हुए इस मैच में स्पेन ने 1-0 से जीत दर्ज करके 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया. लियोनेल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना की हार से फैंस बेहद निराश हैं. मेसी खुद भी हार के बाद भावुक नजर आए थे. बता दें कि अर्जेंटीना को हार के बाद लगभग 318 करोड़ रुपये मिले हैं. फीफा ने उपविजेता के लिए 33 मिलियन डॉलर्स इनामी राशि प्लान की थी, जो लगभग 318 करोड़ रुपये होते हैं. सभी टीमों पर पैसों की बारिश हुई है.
स्पेन ने 2010 में फीफा वर्ल्ड कप जीता था और 16 साल के इंतजार के बाद अब वो दोबारा चैंपियन बने हैं. फीफा ने ऐलान किया था कि विजेता टीम को 51 मिलियन डॉलर्स मिलेंगे. इसका अर्थ है कि उन्हें इनाम के रूप में लगभग 481 करोड़ भारतीय रुपये मिलेंगे. तीसरे स्थान पर रहने वाली इंग्लैंड को 29 मिलियन डॉलर्स मिलेंगे, वहीं चौथे स्थान पर टूर्नामेंट खत्म करने वाली फ्रांस को 27 मिलियन डॉलर्स मिलेंगे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: