'जख्म भरने में समय...', FIFA वर्ल्ड कप हार पर छलका लियोनेल मेसी का दर्द, फैंस से साझा किया दिल का हाल

Lionel Messi Statement: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. अर्जेंटीना की हार के बाद लियोनेल मेसी बेहद भावुक नजर आए थे. अब उनकी पहली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर सामने आई है.

lionel messi

मेसी का छलका दर्द (Image: Twitter/X)

Lionel Messi Statement: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना को हार का सामना करना पड़ा. फाइनल में उनकी भिड़ंत स्पेन से हुई, जिन्हें 1-0 से ऐतिहासिक जीत मिली. स्पेन ने 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. अब अर्जेंटीना की हार के बाद लियोनेल मेसी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. वह अपनी अगुआई में अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बनाना चाहते थे, लेकिन असफल रहे. अब सोशल मीडिया पर इसी को लेकर उनका दर्द छलका है.

विज्ञापन

फाइनल में हार पर छलका मेसी का दर्द

लियोनेल मेसी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के सफर पर बात की. उन्होंने बताया कि फाइनल में मिली हार को भूल पाना आसान नहीं होगा. उन्होंने लिखा, ‘हार का काफी दर्द है और इस जख्म को भरने में समय लगेगा. मैं सिर्फ अच्छी चीजों को याद रखूंगा. हमने जिन मैचों का रुख बदला और हमारी पूरी जान लगा दी, वो हमेशा ही यादों में रहेगा. पूरे देश का हमें सपोर्ट मिला और हमने एक ग्रुप के तौर पर काफी मेहनत की.’

विज्ञापन

मेसी ने आगे लिखा, ‘हमने साबित किया कि हम दुनिया की बेस्ट टीमों में से एक हैं. हमने जो कुछ हासिल किया, उसके लिए मैं खुश हूं. हम लगातार दूसरे वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचे. आप सभी की शुभकामनाएं और संदेशों के लिए धन्यवाद. एक बार फिर हम एक देश के रूप में साथ आ गए हैं और अर्जेंटीनियन होने में मुझे काफी गर्व है. मैं चैंपियनशिप जीतने पर स्पेन को भी बधाई देना चाहूंगा.’

विज्ञापन

आंसू नहीं रोक पाए मेसी

बताया जा रहा है कि स्पेन के खिलाफ लियोनेल मेसी ने अपने फीफा वर्ल्ड कप करियर का आखिरी मैच खेल लिया है. अब वो कभी भी बड़े स्टेज पर अपने देश के लिए नहीं खेलेंगे. मेसी अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज करके अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाना चाहते थे. हालांकि, उनका यह सपना अधूरा रह गया. इसी वजह से हार के बाद वो अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रोने लगे. उनके इस वीडियो ने फैंस को बेहद भावुक कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ