362 मैच, 10 हजार से ज्यादा रन... दिग्गज क्रिकेटर ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, ये टूर्नामेंट होगा आखिरी

Suzie Bates Announced Retirement: दिग्गज महिला क्रिकेटर सूजी बेट्स ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. 2026 के वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के बाद वो अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कह देंगी.

Suzie Bates Announced
1 / 6
सूजी बेट्स ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

Suzie Bates Announced Retirement: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. वनडे वर्ल्ड कप काफी सफल रहा था और भारत ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था. अब इंग्लैंड में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही 12 टीमों की नजर ट्रॉफी पर होगी. बता दें कि इस टूर्नामेंट के बाद एक दिग्गज क्रिकेटर अपने 20 साल लंबे करियर का अंत कर देंगी. न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स ने आधिकारिक रूप से ऐलान किया कि वुमेंस क्रिकेट के अगले सबसे बड़े टूर्नामेंट के बाद वो संन्यास ले लेंगी.

विज्ञापन

सूजी बेट्स ने किया संन्यास का ऐलान

सूजी बेट्स ने किया संन्यास का ऐलान2 / 6

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सूजी बेट्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. इसमें उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद वो फिर कभी न्यूजीलैंड की जर्सी में खेलती हुई नजर नहीं आएंगी.

विज्ञापन

रिटायरमेंट पर क्या कहा?

रिटायरमेंट पर क्या कहा?3 / 6

सूजी बेट्स ने रिटायरमेंट को लेकर कहा, 'मेरे लिए यह फैसला लेना कभी आसान नहीं था. अपने देश के लिए 20 साल तक खेलना सम्मान की बात थी और मैंने कभी इस खेल को छोड़ने के बारे में नहीं सोचा था. मुझे लगता है कि अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का सही समय आ चुका है.'

कब होगा टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन?

कब होगा टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन?4 / 6

इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होने वाला है. 12 जून से प्रतियोगिता शुरू होने वाली है और 5 जुलाई को इसका फाइनल खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी और 33 मैचों का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

सूजी बेट्स का अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड

सूजी बेट्स का अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड5 / 6

सूजी बेट्स ने न्यूजीलैंड की महिला टीम के लिए वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय मिलाकर कुल 362 मैच खेले हैं और उन्होंने 10681 रन बनाए हैं. अपने करियर में उन्होंने कुल 14 शतक जड़े हैं.

लीग क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी सूजी

लीग क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी सूजी6 / 6

सूजी बेट्स सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रही हैं. 38 साल की ये दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी. बता दें कि सूजी वुमेंस बिग बैश, वुमेंस द हंड्रेड और वुमेंस CPL खेल चुकी हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद उनका फोकस अलग-अलग लीग खेलने पर होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन