चैंपियंस ट्रॉफी के बीच शिखर धवन ने दे डाली BCCI को सलाह, रोहित-विराट को लेकर कही बड़ी बात

Shikhar Dhawan ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के घरेलू क्रिकेट खेलने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बीसीसीआई को दे डाली ये बड़ी सलाह। आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

Shikhar Dhawan

Shikhar Dhawan

Shikhar Dhawan on BCCI rules: भारतीय टीम इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेल रही है। इससे पहले टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली घरेलू क्रिकेट खेलने और अपनी फॉर्म को लेकर सवालों के घेरे में थे। रोहित ने 10 साल के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की थी तो वहीं कोहली ने 13 सालों के बाद घरेलू क्रिकेट में कदम रखा था। इस मामले को लेकर अब शिखर धवन ने भी चुप्पी तोड़ी है। धवन ने विराट और रोहित को लेकर बीसीसीआई को एक सलाह दी है। आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

विज्ञापन

धवन ने दे डाली बीसीसीआई को सलाह

शिखर धवन का मानना है कि किसी भी खिलाड़ी के ऊपर घरेलू क्रिकेट खेलने को लेकर दबाव नहीं डाला जाना चाहिए। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर कहा ‘मेरा मानना है कि इसे लेकर संतुलित दृष्टिकोण अपनाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। ये अच्छा है कि मौजूदा खिलाड़ियों को घरेलू मैच भी खेलने चाहिए, जैसे विराट कुछ हफ्ते पहले दिल्ली के लिए खेले थे और स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। पर उन्हें आराम भी मिलना चाहिए, मैं बस ये कहूंगा कि खिलाड़ियों पर ज्यादा बोझ नहीं डाला जाना चाहिए।’

विज्ञापन

बीसीसीआई ने दिखाई थी सख्ती

ऑस्ट्रेलिया में मिली हार के बाद टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों पर सख्त नजर आई थी। इसके बाद हर खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए कहा गया था। बीसीसीआई के आदेश के बाद विराट और रोहित भी रणजी मैच में खेले थे हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन खराब रहा था। इसके अलावा फैमिली को टूर पर साथ ले जाने को लेकर भी बीसीसीआई ने नियम सख्त किए थे।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में नजर आए शिखर धवन

आईसीसी टूर्नामेंट के बेताज बादशाह माने जाने वाले शिखर धवन रिटायरमेंट ले चुके हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में धवन दर्शक दीर्घा से मैच देख रहे थे। इसके अलावा वो टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ भी बातचीत करते हुए नजर आए थे। फिलहाल उन्होंने कमेंटेटर के तौर पर अपने नए करियर की शुरूआत की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ