Court Sent Former Cricketer To Jail: पूर्व दिग्गज क्रिकेटर की मुश्किलें बढ़ गई है। इससे उनके करोड़ों फैंस को भी करारा झटका लगा है। कोर्ट ने पूर्व दिग्गज को जेल की सजा सुना दी है। इससे खिलाड़ी मुसीबत में पड़ गए हैं। पूर्व क्रिकेटर एक कमेंटेटर भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 74 टेस्ट मैच, जबकि 42 वनडे मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में खिलाड़ी के नाम कुल 5312 रन दर्ज है। इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतक और 21 अर्धशतक भी देखने को मिला है। वह टेस्ट के शानदार खिलाड़ी थे, लेकिन अब उन्हें जेल की सजा सुना दी गई है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
ये भी पढ़ें:- क्या इस बार भी कुंवारी रह जाएगी ये लड़की? RCB के जीतने की खाई है कसम
पूर्व दिग्गज पर क्या है आरोप
बता दें कि यह पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल स्लेटर है। पूर्व दिग्गज पर लोगों के साथ मारपीट करने से लेकर, उन्हें डराने धमकाने और उनका पीछा करने का आरोप है। स्लेटर पर एक-दो नहीं, बल्कि 1 दर्जन से भी अधिक केस दर्ज हैं। वह कई लोगों के घरों में घुस जाते थे, उनके साथ मारपीट करते थे, उन्हें शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाते थे। इसी कारण से उन्हें कोर्ट ने यह सजा सुनाई है। इससे पहले भी उन्हें सोमवार को क्वींसलैंड के मारूचिडोर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था। अब खिलाड़ी को कोर्ट ने सजा सुना दी है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: क्या खत्म हो गई विकेटकीपर की रेस? अब ये दिग्गज खेल सकता है विश्व कप
खिलाड़ी पर कुल 19 आरोप दर्ज
बीते 5 दिसंबर से 12 अप्रैल के बीच स्लेटर पर कुल 19 आरोप लगाए गए थे। जब यह मामला कोर्ट में पहुंचा, तो उनके करोड़ों फैंस सदमे में आ गए। करोड़ों फैंस स्लेटर को अपना आदर्श मानते हैं, लेकिन उनके ऊपर लगे आरोप से फैंस को भी यकीन नहीं हो रहा है। खास बात है कि कोर्ट ने भी इन आरोपों को सच माना है और उन्हें जेल की सजा सुना दी है। बताते चलें कि स्लेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1993 में डेब्यू किया था। वह साल 2003 तक क्रिकेट खेलते रहे।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup: ये 4 देश हो सकते हैं एशिया कप के मेजबान, वनडे और T20 के 2-2 टूर्नामेंट संभव
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं मिलना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
34 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए आज होगी सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग!
38 mins agoसूर्यकुमार को मुंबई की रणजी टीम से क्यों किया गया बाहर? हुआ बड़ा खुलासा
46 mins agoसूर्यांश शेडगे ने पहले मुकाबले में गेंद के साथ किया कमाल
48 mins agoLIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले चुनी गेंदबाजी
1 hr ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
1 hr agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
2 hrs agoहरमनप्रीत कौर के बाद अब किसे मिलेगी टीम की कमान? रेस में ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines