पूर्व दिग्गज क्रिकेटर की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने सुना दी जेल की सजा

Court Sent Former Cricketer To Jail: पूर्व दिग्गज क्रिकेटर को कोर्ट ने करारा झटका दिया है। कोर्ट ने खिलाड़ी को जेल की सजा सुना दी है। इससे उनके करोड़ों फैंस को भी करारा झटका दिया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

Former Australian Cricketer Michael Slater Court ordered jail

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर को हुई जेल।

विज्ञापन

Court Sent Former Cricketer To Jail: पूर्व दिग्गज क्रिकेटर की मुश्किलें बढ़ गई है। इससे उनके करोड़ों फैंस को भी करारा झटका लगा है। कोर्ट ने पूर्व दिग्गज को जेल की सजा सुना दी है। इससे खिलाड़ी मुसीबत में पड़ गए हैं। पूर्व क्रिकेटर एक कमेंटेटर भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 74 टेस्ट मैच, जबकि 42 वनडे मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में खिलाड़ी के नाम कुल 5312 रन दर्ज है। इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतक और 21 अर्धशतक भी देखने को मिला है। वह टेस्ट के शानदार खिलाड़ी थे, लेकिन अब उन्हें जेल की सजा सुना दी गई है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

पूर्व दिग्गज पर क्या है आरोप

बता दें कि यह पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल स्लेटर है। पूर्व दिग्गज पर लोगों के साथ मारपीट करने से लेकर, उन्हें डराने धमकाने और उनका पीछा करने का आरोप है। स्लेटर पर एक-दो नहीं, बल्कि 1 दर्जन से भी अधिक केस दर्ज हैं। वह कई लोगों के घरों में घुस जाते थे, उनके साथ मारपीट करते थे, उन्हें शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाते थे। इसी कारण से उन्हें कोर्ट ने यह सजा सुनाई है। इससे पहले भी उन्हें सोमवार को क्वींसलैंड के मारूचिडोर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था। अब खिलाड़ी को कोर्ट ने सजा सुना दी है।

विज्ञापन

खिलाड़ी पर कुल 19 आरोप दर्ज

बीते 5 दिसंबर से 12 अप्रैल के बीच स्लेटर पर कुल 19 आरोप लगाए गए थे। जब यह मामला कोर्ट में पहुंचा, तो उनके करोड़ों फैंस सदमे में आ गए। करोड़ों फैंस स्लेटर को अपना आदर्श मानते हैं, लेकिन उनके ऊपर लगे आरोप से फैंस को भी यकीन नहीं हो रहा है। खास बात है कि कोर्ट ने भी इन आरोपों को सच माना है और उन्हें जेल की सजा सुना दी है। बताते चलें कि स्लेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1993 में डेब्यू किया था। वह साल 2003 तक क्रिकेट खेलते रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ