Cristiano Ronaldo Married: फुटबॉल जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप के बाद अपने निजी जीवन में अहम कदम उठाया है. उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिगेज संग शादी कर ली है. दोनों करीब 11 साल से रिलेशनशिप में थे और इतने सालों तक साथ रहने के बाद आखिरकार उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया. क्रिस्टियानो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिंग की फोटो पोस्ट करके जॉर्जीना के साथ शादी की खबर को सार्वजनिक कर दिया.
रोनाल्डो ने रचाई शादी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जीना रोड्रिगेज सालों से साथ हैं. सभी के मन में सवाल था कि 41 वर्षीय रोनाल्डो आखिर कब शादी करेंगे. उन्होंने पुर्तगाल के कासियास में एक प्राइवेट सेरेमनी का आयोजन किया और शादी कर ली. दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी से जुड़ी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने वेडिंग बैंड (रिंग) पहना था और कैप्शन में ‘CG’ लिखा था. बता दें कि 11 अगस्त 2025 को रोनाल्डो और रोड्रिगेज ने सगाई की थी और एक साल बाद उसी दिन दोनों ने शादी कर ली.
कैसी रही रोनाल्डो-जॉर्जीना की लव स्टोरी?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जॉर्जीना रोड्रिगेज से पहली मुलाकात 2016 में हुई थी. रोड्रिगेज उस समय मैड्रिड स्थित गुच्ची स्टोर में सेल्स असिस्टेंट के रूप में काम कर रही थीं. दोनों की मुलाकात स्टोर में हुई थी और फिर वे रिलेशनशिप में आ गए. नवंबर 2017 में उन्होंने अपनी पहली बेटी अलाना मार्टिना का स्वागत किया.
2022 में उनकी दूसरी बेटी बैला का जन्म हुआ. दोनों ने पिछले साल सगाई की थी और अब उन्होंने शादी का रचा ली. क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पिछले रिलेशनशिप से तीन बच्चे हैं, जिनके नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर, ईवा मरिया और माटेओ हैं. रोड्रिगेज के साथ उनके दो बच्चे हैं. जॉर्जीना और रोनाल्डो इन पांचों बच्चों का पालन-पोषण करते हैं. सोशल मीडिया पर रोनाल्डो कई बार अपने परिवार के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हैं.
ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी की वापसी का काउंटडाउन शुरू, दो शब्दों में दिया दमदार मैसेज, जानिए कब खेलेंगे अगला मैच
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines