IND vs SL: विराट नंबर 1, रोहित-कपिल देव बराबरी पर... श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले 5 भारतीय कप्तान
Most Successful Indian Captains vs SL: श्रीलंका के खिलाफ भारत का टेस्ट रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. कुछ खिलाड़ियों ने बतौर कप्तान श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया को डॉमिनेट किया है. आइए 5 सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

Most Successful Indian Captains vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच सालों से टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. कई दिग्गजों ने श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम की कमान संभाली है और कुछ खिलाड़ियों का कप्तानी रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ कमाल का रहा है. विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ भारत के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं. आइए 5 भारतीय कप्तानों के बारे में जानते हैं, जिनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीते हैं. (Image: ANI)
विराट कोहली
2 / 6विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 9 मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें से 6 में भारत को जीत मिली. एक मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा और दो मैच ड्रॉ रहे. कोहली के दौर में भारतीय टीम ने श्रीलंका में दबदबा बनाया. (Image: ANI)
मोहम्मद अजहरुद्दीन
3 / 6मोहम्मद अजहरुद्दीन का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड कमाल का रहा. उन्होंने 8 मैचों में भारत की कप्तानी की, जिसमें से 5 में उन्होंने श्रीलंका को हराया और तीन मुकाबले ड्रॉ रहे. उन्हें कभी पड़ोसी टीम के खिलाफ हार नहीं मिली. (Image: ANI)
एमएस धोनी
4 / 6एमएस धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 6 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की. इनमें से टीम इंडिया ने 3 मैच जीते और 1 में उसे हार का सामना करना पड़ा. धोनी की कप्तानी में दो टेस्ट ड्रॉ भी रहे. (Image: ANI)
कपिल देव
5 / 6दिग्गज भारतीय कप्तान कपिल देव ने श्रीलंका के खिलाफ 6 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की. इनमें से दो मुकाबलों में भारत को जीत मिली और 3 मैच ड्रॉ रहे. उनके नेतृत्व में टीम इंडिया सिर्फ एक मैच हारी. (Image: ANI)
रोहित शर्मा
6 / 6रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ दो मैचों में कप्तानी की और दोनों में उन्हें जीत मिली. अजहरुद्दीन की तरह रोहित की कप्तानी में भी भारत को श्रीलंका के खिलाफ हार नहीं मिली. (Image: ANI)