India vs Brazil: भारत में क्रिकेट के बाद फुटबॉल को खासा पसंद किया जाता है. लेकिन भारतीय टीम फीफा विश्व कप में फिलहाल नहीं खेलती है. भारतीय टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाती है. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को विश्व कप का मजा दर्शक के रूप में उठाना पड़ता है. हालांकि भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर आई है. 30 जुलाई को ब्राजील फुटबॉल महासंघ (सीबीएफ) ने बड़ा ऐलान किया. कोलकाता में भारत और ब्राजील के बीच महामुकाबला खेला जाएगा.
कब खेला जाएगा मुकाबला?
ये मैच 3 अक्टूबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है. भारत और ब्राजील फीफा के पहले अंतरराष्ट्रीय विंडो के दौरान ये मैच खेलेंगे. साल 1992 में फीफा विश्व कप रैंकिंग की शुरुआत के बाद भारतीय टीम सबसे उच्च रैंकिंग वाली प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ खेलेगी. ब्राजील फिलहाल रैंकिंग में पांचवें नंबर पर है. फुटबॉल फैंस के लिए ये अच्छी खबर है. फीफा विश्व कप 2026 में ब्राजील ने शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि नॉर्वे ने ब्राजील को हराकर उसका सफर विश्व कप से खत्म किया था. वहीं, दूसरी ओर ब्राजील की टीम से नेमार जूनियर नहीं खेलेंगे. क्योंकि उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है.
ये भी पढ़ें: राशिद खान और लियाम लिविंगस्टोन में क्यों हुई गंदी लड़ाई? अंपायर को करना पड़ा बीच बचाव
ब्राजील फुटबॉल संघ ने क्या कहा?
सीबीएफ ने एक बयान में कहा, “भारत में ब्राजील की राष्ट्रीय टीम की उपस्थिति इस क्षेत्र में टीम की महान प्रतिष्ठा को दर्शाती है, जहां आबादी का एक बड़ा हिस्सा ब्राजील की सफलता के लिए जयकार करता है और देश के शीर्ष खिलाड़ियों की प्रशंसा करता है. भारत, ब्राजील के बाहर सबसे बड़े ब्राजीलियाई प्रशंसक आधार के लिए जाना जाता है.”
ये भी पढ़ें: BCCI ने बदले नियम! उम्र छिपाने वाले खिलाड़ियों पर होगी सख्त कार्रवाई
भारत आने से पहले ब्राजील की टीम 25 सितंबर को टाउन्सविले के क्वींसलैंड कंट्री बैंक स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. इसके 4 दिन बाद ब्रिस्बेन के सनकॉर्प स्टेडियम में फिर से ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील का आमना-सामना होगा. फिर ब्राजील भारत रवाना होगी, जहां 3 अक्टूबर को महामुकाबला खेला जाएगा.
संबंधित खबरें
‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
18 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
48 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
53 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines