rashid khan and liam livingstone fight

राशिद खान और लियाम लिविंगस्टोन में क्यों हुई गंदी लड़ाई? अंपायर को करना पड़ा बीच बचाव

The Hundred 2026: इंग्लैंड में फिलहाल द हंड्रेड खेला जा रहा है. जहां पर कई सुपरस्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं. एमआई लंदन और लंदन स्पिरिट के बीच मुकाबले में 2 सुपरस्टार खिलाड़ी भिड़ गए. इन दोनों सुपरस्टार खिलाड़ियों की लड़ाई पर अब बड़ी चर्चा हो रही है.

The Hundred 2026: इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट अब अपने चरम पर है. जिसके कारण ही बहुत ही टक्कर के मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. कुछ ऐसा ही मुकाबला एमआई लंदन और लंदन स्पिरिट के बीच भी देखने को मिला. जहां पर स्टार खिलाड़ी राशिद खान और लियाम लिविंगस्टोन आपस में भिड़ गए. इन दोनों के बीच हुई फाइट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इन दोनों की लड़ाई इस मोड़ पर पहुंच गई की अंपायर को बीच बचाव करना पड़ा. 

विज्ञापन

भिड़ गए राशिद खान और लियाम लिविंगस्टोन  

 एमआई लंदन और लंदन स्पिरिट के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान जब राशिद खान गेंदबाजी कर रहे थे. उस समय लियाम लिविंगस्टोन ने उन्हें शानदार चौका मारा. जिसके बाद राशिद खान आवेश में आ गए और लियाम लिविंगस्टोन से बहस करने लगे. जिसका जवाब भी उन्होंने दिया. हालांकि मामला यहीं पर नहीं रुका, अगली गेंद पर भी राशिद खान लड़ने के लिए तैयार थे. लगातार तीसरी गेंद फेंकने के बाद जब राशिद खान से वहीं रिएक्शन आया, तो लियाम ने उन्हें इंग्रोर करना शुरू कर दिया. जिसके बाद अंपायर को इस मामले में उतरना पड़ा. जिसके वीडियो पर अब लंबी चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ