BCCI ने बदले नियम! उम्र छिपाने वाले खिलाड़ियों पर होगी सख्त कार्रवाई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब एक नया नियम लाने जा रही है. अब खिलाड़ियों को उम्र में फर्जीवाड़ा करना काफी महंगा पड़ सकता है. बीसीसीआई अब एक नया सिस्टम बनाने जा रही है, जिससे गलत उम्र बताने वाले खिलाड़ियों को नुकसान होगा.

Cricket News - 2026-07-30T202811.984

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अक्सर खिलाड़ियों को लेकर नए-नए नियम बनाती रहती है. इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि भारतीय क्रिकेट में उम्र का फर्जीवाड़ा होता है. कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी उम्र छिपाई और उन्हें बैन भी झेलना पड़ा है. हालांकि अब बीसीसीआई एक नया नियम लाने जा रही है, जिससे खिलाड़ी अब उम्र में फर्जीवाड़ा नहीं कर पाएंगे. बीसीसीआई ने इस मामले में बड़ा कदम उठाया है. इससे पहले रसिख सलाम, प्रिंस यादव, मनजोत कालरा, नीतीश राणा जैसे स्टार खिलाड़ियों को उम्र का फर्जीवाड़ा करने के लिए बीसीसीआई बैन भी कर चुकी है.

विज्ञापन

बीसीसीआई ने उठाया बड़ा कदम

उम्र का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाया है. क्रिकब्लॉगर की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई एक ऐसा सिस्टम बनाने जा रही है, जिससे खिलाड़ी फर्जीवाड़ा नहीं कर सकेंगे. बीसीसीआई ने एक एजेंसी के साथ करार किया है, जो उम्र के सत्यापन के लिए स्कूल और दूसरे संस्थानों से संपर्क करने के बाद ही खिलाड़ियों के डेथ ऑफ बर्थ को वैध करार देगी. इसमें आधार कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट और स्कूल रिकॉर्ड्स भी चेक किए जाएंगे. इसके अलावा दस्तावेजों को चेक करने के लिए ये एजेंसी ऑनलाइन सत्यापन भी करेगी. बीसीसीआई ने उम्र के फर्जीवाड़े को लेकर बड़ा कदम उठाया है.

विज्ञापन

अब फर्जीवाड़ा करने पर क्या होगा?

नए नियम के आने के बाद अगर कोई भी खिलाड़ी उम्र से जुड़े फर्जीवाड़े में पकड़ा जाता है तो उसे बैन कर दिया जाएगा. वो किसी भी एज ग्रुप क्रिकेट में या फिर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएगा. हालांकि बीसीसीआई बैन करने से पहले फर्जीवाड़ा करने वाले खिलाड़ियों को कारण बताओ नोटिस जारी करेगी, ताकि खिलाड़ियों को अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा. लेकिन अगर कोई खिलाड़ी इसमें दोषी पाया जाता है तो उसका बैन होना कंफर्म है. इसके अलावा बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को बायोमेट्रिक सत्यापन करने का निर्देश जल्द ही देने वाली है. आगामी सीजन के लिए अपनी स्टेट टीम बदलने वाले खिलाड़ियों को इसकी जानकारी 1 सितंबर तक देनी होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ