IPL 2024: ऋषभ पंत की मां को एक्सीडेंट के बाद थी इस बात की चिंता, डॉक्टर ने किया खुलासा

IPL 2024 Rishabh Pant: ऋषभ पंत अब पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं। वहीं उनके डॉक्टर ने खुलासा किया है कि आखिर एक्सीडेंट के बाद उनकी मां को किस बात की सबसे ज्यादा टेंशन थी।

IPL 2024 Rishabh Pant Mother doctor Dinshaw Pardiwala delhi capitals

IPL 2024 Rishabh Pant Mother Image Credit: Social Media

IPL 2024 Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हो गए हैं। जिसके बाद फैंस के भी चेहरे खिल उठे हैं। अब फैंस पंत को आईपीएल 2024 में खेलते हुए देखेंगे। वहीं आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी राहत की सांस ली है। अब एक बार फिर से पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। लेकिन जब पंत का साल 2022 दिसंबर में कार एक्सीडेंट हुआ था तब पूरा देश खबरा गया था। वहीं ऋषभ पंत की मां को एक ही चिंता सताए जा रही थी। जिसका अब ऋषभ पंत के डॉक्टर ने खुलासा किया है।

विज्ञापन

फिट होने के बाद पंत ने की एक्सीडेंट को लेकर बात

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने पूरी तरह से फिट होने के बाद अपनी चोट और 14 महीने के दर्द की कहानी को बयां किया। वहीं उनके डॉक्टर ने बताया कि आखिर पंत की मां को किस बात की चिंता सबसे ज्यादा थी। पंत के डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने बताया कि पंत की मां को सबसे ज्यादा इस बात की चिंता थी कि क्या उनका बेटा अब चल पाएगा या नहीं। जिसके लेकर हमने उनको बताया कि हम बिल्कुल ये सुनिश्चित करेंगे कि वह फिर से एक सामान्य व्यक्ति की तरह बिना लंगड़ाए चले। चूंकि पंत को काफी गंभीर चोट लगी थी जिसके चलते उनके इलाज की प्रक्रिया थोड़ी लंबी चली।

विज्ञापन

पंत को होना था जल्दी फिट

डॉक्टर ने आगे बताया कि जब हमने ऋषभ पंत को बोला कि उनको ठीक होने में 18 महीने तक लग सकते हैं तो उन्होंने कहा कि मैं 18 महीने का इंतजार नहीं कर सकता। मुझे 12 महीने के अंदर ठीक होना है। इसके लिए वे कुछ भी करेंगे। वहीं 15 महीने के अंदर पूरी तरह से फिटनेस को हासिल करने में पंत ने काफी परेशानियों का सामना किया है। पंत के घुटनों में लगी चोट सबसे ज्यादा चिंता का विषय थी लेकिन पंत सफल इंजरी के बाद अब पूरी तरह से ठीक हैं और क्रिकेट मैदान पर एक बार फिर से चौके छक्के लगाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

इससे पहले चोट के चलते ऋषभ पंत आईपीएल 2023, एशिया कप और वनडे विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को भी मिस कर चुके हैं लेकिन अब पंत आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करके टी20 विश्व कप 2024 के लिए भी अपनी दावेदारी ठोकना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ