महज 4 दिनों में दूसरी बार होगा IND vs PAK हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE

IND vs PAK Hockey Match: भारत और पाकिस्तान के बीच FIH प्रो लीग में 23 जून को शानदार मैच हुआ. भारतीय टीम ने 4-3 से जीत दर्ज की. दोनों टीमों के बीच अब फिर से हाई-वोल्टेज मैच होने जा रहा है.

IND vs PAK Hockey Match

कब होगा IND vs PAK मैच? (Image: AI Generated)

IND vs PAK Hockey Match: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी खेल के मैदान पर कोई मुकाबला होता है, तो फैंस का उत्साह दोगुना हो जाता है. FIH प्रो लीग 2025-26 में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 जून को हाई-वोल्टेज हॉकी मुकाबला खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली. अब एक बार फिर दोनों टीमों के बीच मैच होने जा रहा है. बता दें कि महज 4 दिनों में IND vs PAK मैच दूसरी बार शेड्यूल किया गया है. भारतीय टीम एक और जीत दर्ज कर अंकतालिका में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी.

विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान को FIH प्रो लीग में हराया

23 जून 2026 को भारत और पाकिस्तान के बीच FIH प्रो लीग में रोमांचक मैच देखने को मिला. पाकिस्तान ने शुरुआती कुछ मिनटों में बढ़त बना ली लेकिन भारतीय टीम वापसी करते हुए 4-1 से आगे हो गई. पाकिस्तान ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन वो असफल रहे. भारतीय टीम ने मैच 4-3 से जीता.

विज्ञापन

फिर से भिड़ेगी भारत-पाकिस्तान टीम

FIH प्रो लीग के दूसरे लेग में भारत और पाकिस्तान के बीच लंदन में दोबारा भिड़ंत होने जा रही है. 26 जून को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. हरमनप्रीत और उनकी टीम अपनी जीत की लय पाकिस्तान के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेगी. बता दें कि 26 जून को ही भारतीय टीम FIH प्रो लीग में इंग्लैंड के खिलाफ भी खेलती हुई नजर आएगी. इसके अलावा 28 जून को भी इंग्लैंड से उनकी भिड़ंत होगी. ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी.

विज्ञापन

कब और कहां देख पाएंगे IND vs PAK मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी का हाई-वोल्टेज मुकाबला 26 जून को ब्रिटिश स्टैंडर्ड टाइम के अनुसार शाम 6 बजे शुरू हो जाएगा. भारतीय समय के हिसाब से यह मैच रात 10:30 बजे शुरू होगा. फैंस स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 और स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 HD चैनल पर मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ