Messi vs Ronaldo: इस दिन हो सकता है मेसी vs रोनाल्डो का महामुकाबला! जानें कैसे बन रहा है ये जोरदार समीकरण

Messi vs Ronaldo: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के रोमांचक मुकाबले देखे जा रहे हैं. हर किसी को मेसी बनाम रोनाल्डो के मुकाबले का ऐलान है. इस ऐतिहासिक मुकाबले के जोरदार समीकरण बनते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते है कि ये महामुकाबला कैसे हो सकता है.पढ़िए पूरी खबर

AI Generated Image

Messi vs Ronaldo: फीफा विश्व कप 2026 में हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले खेले जा रहे हैं. ग्रुप स्टेज में हर दिन सभी टीमों के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. पूरी दुनिया में हर किसी को इंतजार है कि इस विश्व कप में लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मैच कब खेला जाएगा. पुर्तगाल की टीम ने उज्बेकिस्तान की टीम को हराकर ग्रुप में टॉप कब्जा कर लिया है तो वहीं दूसरी तरफ मेसी के दमदार खेल के दम पर अर्जेंटीना भी ग्रुप स्टेज में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर खत्म करेगी. ऐसे में अब इन दोनों के बीच फीफा वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक मैच होने की संभावना बढ़ चुकी है. आइए आपको भी बताते हैं कि ये जोरदार समीकरण कैसे बन सकता है.

विज्ञापन

ग्रुप में टॉप पर करना होगा फिनिश

लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोनों ही फुटबॉल जगत के महानतम खिलाड़ी हैं और इनकी लोकप्रियता दुनियाभर में है. लोग इन दोनों खेलते देखने के लिए पागल नजर आते हैं. फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में एक भी बार ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए नहीं दिखे हैं लेकिन इस बार ऐसा हो सकता है. 

विज्ञापन

पुर्तगाल और अर्जेंटीना की टीमों को इसके लिए ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहना होगा. अर्जेंटीना का अपने ग्रुप में टॉप का स्थान पक्का हो चुका है. पुर्तगाल की टीम अगर अपने आखिरी ग्रुप स्टेज के मैच में कोलंबिया को हरा देता है तो उनका भी टॉप का स्थान पक्का हो जाएगा. 

क्वार्टर फाइनल में हो सकता है महामुकाबला

राउंड ऑफ 32 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल का मैच क्रोएशिया या फिर घाना से होगा तो वहीं दूसरी तरफ अर्जेंटीना को उरुग्वे की चुनौती को पार करना होगा. इस मैच में जीत हासिल करने के बाद दोनों ही टीमें क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेंगी और फैंस मेसी vs रोनाल्डो का महामुकाबला देख पाएंगे. अब तक के फुटबॉल के इतिहास में ये मैच सबसे ज्यादा चर्चित रहने वाला है साथ ही ये वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा मैच होगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ