FIFA World Cup: यूनाइटेड स्टेट्स के आगे पस्त हुआ पराग्वे, 4-1 की एकतरफा जीत से मचाया तहलका

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में यूनाइटेड स्टेट्स ने ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत की. उनकी भिड़ंत पराग्वे से हुई और उन्होंने 4-1 से बड़ी जीत अपने नाम की. इसी के साथ उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

FIFA World Cup 2026

यूनाइटेड स्टेट्स की बड़ी जीत (Image Credit: AI Generated)

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में यूनाइटेड स्टेट्स ने धमाकेदार शुरुआत की. टूर्नामेंट के दूसरे दिन US की भिड़ंत पराग्वे से हुई. लॉस एंजेलिस स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले को देखने के लिए करीब 70,492 फैन आए थे. यूनाइटेड स्टेट्स का इस मैच में पूरी तरह से दबदबा रहा और उन्होंने 4-1 से जीत दर्ज करते हुए शानदार शुरुआत की. US ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया और अपने घर पर वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली.

विज्ञापन

यूनाइटेड स्टेट्स ने पराग्वे को हराया

यूनाइटेड स्टेट्स और पराग्वे के बीच मैच की शुरुआत में कड़ी टक्कर देखने को मिली. हालांकि, 7वें मिनट में पराग्वे के डिफेंडर ने गलती से गेंद अपने ही नेट में दाग दी, जिस वजह से US को 1-0 की बढ़त मिल गई. हाफ टाइम के पहले यूनाइटेड स्टेट्स के स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन ने दो शानदार गोल करके यूनाइटेड स्टेट्स को 3-0 की बढ़त दिलाई.

विज्ञापन

दूसरे हाफ में पराग्वे ने शानदार कमबैक किया, मौरीसिओ प्राडो ने US के डिफेंस को पार करते हुए एक गोल किया और स्कोर 3-1 पर आ गया. मैच खत्म होने से ठीक पहले अमेरिका के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी जियो रैना ने शानदार शॉट लगाकर गोल किया और स्कोर 4-1 कर दिया. यूनाइटेड स्टेट्स ने इसी के साथ टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की. यह वर्ल्ड कप में घरेलू मैदान पर US की सबसे बड़ी जीत रही.

विज्ञापन

दूसरे दिन का पहला मैच रहा टाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा की भिड़ंत बोस्निया और हर्जेगोविना से हुई. इस मुकाबले के 21वें मिनट में B&H के जोवो लुकिक ने गोल करते हुए बढ़त बनाई लेकिन कनाडा के लिए काइल लैरिन ने 78वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया. दोनों टीमों का स्कोर बराबर था, जिस वजह से मैच टाई हो गया और उन्हें एक-एक अंक मिले.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ