2 घंटे देरी से शुरू होगा IND vs ENG दूसरा वनडे मैच, जानें फ्री में कब और कहां देखें LIVE एक्शन

IND vs ENG: शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया आज (16 जुलाई) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारतीय टीम पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है. दूसरा वनडे मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा. हालांकि, मैच की टाइमिंग में बदलाव हुआ है.

India vs England
1 / 7
India vs England

India vs England 2nd ODI Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा. बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम दूसरे मैच में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि इंग्लैंड की टीम वापसी करना चाहेगी.  (PIC Credit- AI)  

विज्ञापन

बदला गया दूसरा वनडे मैच का समय

बदला गया दूसरा वनडे मैच का समय2 / 7

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू हुआ था, जो करीब 11 बजे तक खत्म हुआ. लेकिन दूसरे वनडे मैच की टाइमिंग में बदलाव किया गया है और पूरा मुकाबला देखने के लिए भारतीय फैंस को रात भर जागना पड़ेगा. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?3 / 7

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच डे-नाइट फॉर्मेट में खेला जाएगा. यह मैच स्थानीय समायनुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 5 बजे टॉस होगा. ऐसे में यह 50-50 ओवर का मैच करीब 2 बजे खत्म होगा. (PIC Credit- AI)

कहां देखें लाइव मैच?

कहां देखें लाइव मैच?4 / 7

भारत और इंग्लैंड के बीच तीनों वनडे मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

फ्री में कहां देखें लाइव मुकाबला?

फ्री में कहां देखें लाइव मुकाबला?5 / 7

अगर आप भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच फ्री में देखना चाहते हैं तो आप डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर इस मुकाबले को मुफ्त में लाइव देख सकते हैं. इसके लिए बस आपके पास DD फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए और आप घर बैठे बिना एक पैसा खर्च किए लाइव मैच लुत्फ उठा सकते हैं. (PIC Credit- AI)

भारत का स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड6 / 7

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

इंग्लैंड का स्क्वॉड

इंग्लैंड का स्क्वॉड7 / 7

हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, विल जैक्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल रशीद और जोश टंग. (PIC Credit- X)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन