5 सुपरस्टार्स जो WWE के बन सकते हैं अगले The Undertaker, एक कर चुका है Brock Lesnar को तहस-नहस

WWE में द अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम है. कुछ साल पहले उन्होंने प्रोफेशनल रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था. अब वो बैकस्टेज काम करते हैं. सवाल ये ही उठता है कि कौन सा स्टार आगे जाकर उनकी जगह ले सकता है. आइए आपको हम कुछ रेसलर्स के बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

The Undertaker: WWE में करीब 30 साल तक द अंडरटेकर ने फैंस का मनोरंजन किया. विंस मैकमैहन का उन्होंने ईमानदारी के साथ काम किया और कंपनी को आगे बढ़ाया. टेकर को हॉल ऑफ फेम में भी शामिल कर दिया गया है. टेकर ने WWE में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. हर कोई उनकी तरह बनना चाहता है. टेकर का कैरेक्टर और एंट्रेंस सबसे अलग था. उन्होंने कुछ साल पहले रेसलिंग को अलविदा कह दिया था. रेसलिंग वर्ल्ड में ये ही चर्चा चलती रहती है कि टेकर की जगह WWE में आगे जाकर कौन ले सकता है. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जो ये कारनामा कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी2 / 6

ओबा फेमी कंपनी के उभरते हुए स्टार हैं. मेन रोस्टर में आए हुए उन्हें ज्यादा दिन नहीं हुए है. इसके बावजूद वो छा गए हैं. उनका कैरेक्टर और एंट्रेंस थोड़ा बहुत द अंडरटेकर से मिलता है. वो टेकर की तरह ही रिंग में काफी खूंखार दिखते हैं. वो आगे जाकर टेकर की विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं. फेमी रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर जैसे रेसलर को भी मात दे चुके हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

गुंथर

गुंथर3 / 6

गुंथर भी कद-काठी, स्किल, एंट्रेंस और कैरेक्टर के मामले में द अंडरटेकर जैसे दिखते हैं. गुंथर भी धीरे-धीरे खतरनाक हील बनते जा रहे हैं. वो जॉन सीना, गोल्डबर्ग और एजे स्टाइल्स को रिटायर कर चुके हैं. फ्यूचर में टेकर की जगह गुंथर ले सकते हैं. उनमें डेडमैन की तरह काम करने की पूरी क्षमता है. (Photo: WWE.com)

ओमोस

ओमोस4 / 6

ओमोस मौजूदा समय में AAA प्रमोशन में काम कर चुके हैं. WWE रिंग में भी वो अपने मॉन्स्टर किरदार से बवाल मचा चुके हैं. ओमोस की बुकिंग अच्छे से की जाए तो वो आगे जाकर दूसरे अंडरटेकर बन सकते हैं. उनके कैरेक्टर और एंट्रेंस में भी सुधार करना होगा. ओमोस में टेकर की विरासत को संभालने का पूरा दम है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रॉयस कीज

रॉयस कीज5 / 6

रॉयस कीज भी तगड़े रेसलर हैं. उनके पास भी अंडरटेकर जैसी ताकत है. वो भी उनके नक्शेकदम पर चल सकते हैं. कंपनी ने अगर कीज के ऊपर निवेश किया तो वो अगले डेडमैन बन सकते हैं. WWE ने उनके ऊपर थोड़ा मेहनत करनी होगी. कीज टेकर की तरह कैरेक्टर अपना कर तगड़ा काम कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

डेमियन प्रीस्ट

डेमियन प्रीस्ट6 / 6

डेमियन प्रीस्ट का किरदार भी थोड़ा बहुत द अंडरटेकर से मिलता है. प्रीस्ट की एंट्री तगड़ी है. वो माइक पर भी तगड़े हैं. साथ ही साथ एक्शन के मामले में भी वो काफी आगे हैं. फ्यूचर में वो भी टेकर की जगह WWE में ले सकते हैं. उनके पास ऐसा करने की पूरी क्षमता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन