Spain vs Argentina FIFA World Cup 2026 Final Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन की टीमें आमने-सामने होंगी. सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है, जबकि अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से मात देकर लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है. लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने कतर में खेले गए 2022 फीफा वर्ल्ड कप का खिताबा जीता था. अब दोनों टीमें वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी और फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है. तो चलिए जानते हैं भारत में आप इस महामुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
कब और कहां खेला जाएगा FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल?
अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सोमवार, 20 जुलाई की रात 12:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला न्यूयॉर्क के न्यूजर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत में कहां देखें FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल लाइव?
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर Unite8 स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जाएगा. यहां आप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं. वहीं, आप Zee5 ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. हालांकि, Zee5 पर लाइव मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.
फ्री में कहां देखें FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल लाइव?
अगर आपके पास ZEE5 का सब्सक्रिप्शन नहीं है और आप फ्री में FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल देखना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय फुटबॉल फैंस DD Sports पर बिल्कुल फ्री में फाइनल मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके लिए आपके पास बस DD फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए. इसके अलावा, जियो यूजर्स JIO टीवी जैसे प्लेटफॉर्म पर भी DD स्पोर्ट्स के जरिए लाइव मैच देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा के आखिरी मैच से पहले जान लीजिए कैसा है लॉर्ड्स में हिटमैन का रिकॉर्ड? आंकड़ें देखकर हो जाएंगे हैरान
मेसी की टीम के पास बैक टू बैक वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना के पास लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका है. अगर मेसी की टीम खिताब बचाने में सफल रहती है तो वह ब्राजील के बाद लगातार वर्ल्ड कप (1958 और 1962 में) ऐसा करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी. वहीं, स्पेन की टीम भी अपने इतिहास का दूसरा फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. स्पेन ने 16 साल पहले 2010 में नीदरलैंड्स को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप जीता था.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: ईशान-सुंदर बाहर, राहुल और कुलदीप की एंट्री, लॉर्ड्स वनडे मैच में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
15 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines