रोहित शर्मा के आखिरी मैच से पहले जान लीजिए कैसा रहा है लॉर्ड्स में हिटमैन का रिकॉर्ड? आंकड़ें देखकर हो जाएंगे हैरान

Rohit Sharma: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉर्ड्स में रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला तीसरा वनडे मुकाबला रोहित शर्मा के करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है. ऐसे में मैच से पहले आइए जानते हैं लॉर्ड्स के मैदान पर कैसा रहा है रोहित का रिकॉर्ड?

Rohit Sharma
1 / 6
Rohit Sharma

Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और दोनों ही टीमें सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच साबित हो सकता है. इसके बाद वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं.  (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

रोहित शर्मा लॉर्ड्स में खेलेंगे आखिरी मैच?

रोहित शर्मा लॉर्ड्स में खेलेंगे आखिरी मैच?2 / 6

बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमिटी ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि वह आगे की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं और 2027 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी. 39 वर्षीय रोहित पहले ही टेस्ट और टी20I को अलविदा कह चुके हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि लॉर्ड्स के मैदान पर होने वाला भारत-इंग्लैंड तीसरा वनडे मैच उनका आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला हो सकता है. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

लॉर्ड्स के मैदान पर कैसा रहा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड?

लॉर्ड्स के मैदान पर कैसा रहा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड?3 / 6

लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. रोहित ने लॉर्ड्स में अब तक कुल 5 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 2 वनडे, 2 टी20I और 1 टेस्ट मैच शामिल है. हिटमैन ने इन 5 मैचों की 6 पारियों में सिर्फ 22.16 की औसत से कुल 133 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने केवल एक अर्धशतक लगाया है और उनका सर्वोच्च स्कोर 83 रन रहा है. रोहित इस मैदान पर अब तक एक भी शतक नहीं लगा सके हैं. (PIC Credit - AI)

लॉर्ड्स में वनडे में कैसा रहा है रोहित का रिकॉर्ड

लॉर्ड्स में वनडे में कैसा रहा है रोहित का रिकॉर्ड4 / 6

लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित के वनडे रिकॉर्ड की बात करें, तो उन्होंने यहां अब तक सिर्फ दो वनडे मैच खेले हैं. इन दो मैचों में उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाए हैं, जो उन्होंने एक पारी में बनाया है. लॉर्ड्स में रोहित ने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2022 में खेला था, जिसमें वह 10 गेंदें खेलकर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे. ऐसे में अब 19 जुलाई को रोहित अपने बल्ले से एक बड़ी पारी खेलकर अपने रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेंगे. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

T20I में भी नहीं चला बल्ला

T20I में भी नहीं चला बल्ला5 / 6

लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे की तरह टी20 इंटरनेशनल में भी रोहित का बल्ला नहीं चलका. उन्होंने इस मैदान पर खेले दो टी20I में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और दो पारियों में वह सिर्फ 14 रन बना सके. उन्होंने दो पारियों में क्रमश: 5 और 9 रन बनाए. (PIC Credit - AI)

लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित लगा चुके हैं एक अर्धशतक

लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित लगा चुके हैं एक अर्धशतक6 / 6

हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. साल 2021 में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच की दो पारियों में उन्होंने 52 की औसत से कुल 104 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शानदार अर्धशतक भी लगाया था. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन