IND vs ENG: ईशान-सुंदर बाहर, राहुल और कुलदीप की एंट्री, लॉर्ड्स वनडे मैच में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव हो सकते हैं. केएल राहुल और कुलदीप यादव को मौका मिलने की पूरी संभावनाएं हैं.

Cricket News - 2026-07-17T185308.768
1 / 6

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा. अब तक 2 मैच खेले गए हैं. भारत ने पहला मैच 6 विकेट से जीता था, जबकि दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने 4 विकेट से अपने नाम किया था. अब तीसरा मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव हो सकते हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

सलामी जोड़ी पर एक नजर

सलामी जोड़ी पर एक नजर2 / 6

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में रोहित शर्मा और शुभमन गिल नजर आ सकते हैं. हालांकि रोहित शर्मा का बल्ला पिछले 2 मैच में नहीं चला है. हालांकि गिल ने पहले मैच में अर्धशतक जमाया था, जबकि दूसरे मैच में भी उन्होंने 30 रन बनाए थे. Photo Source: X

विज्ञापन

मध्यक्रम में ये नाम शामिल

मध्यक्रम में ये नाम शामिल3 / 6

नंबर 3 पर विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे. उन्होंने पिछले मैच में शानदार 65 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा ईशान किशन की जगह पर केएल राहुल को मौका दिया जा सकता है. ईशान पिछले मैच में फ्लॉप हो गए थे. ऐसे में राहुल की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है. Photo Source: X

लोअर मिडिल ऑर्डर में अक्षर और दुबे

लोअर मिडिल ऑर्डर में अक्षर और दुबे4 / 6

लोअर मिडिल ऑर्डर में अक्षर पटेल और शिवम दुबे बल्लेबाजी कर सकते हैं. अक्षर ने पहले मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. हालांकि दुबे अब तक खेले गए 2 मैच में खासा प्रभावित नहीं कर पाए हैं. पिछले मैच में वह गोल्डन डक पर आउट हुए थे. Photo Source: X

विज्ञापन

कुलदीप यादव की एंट्री

कुलदीप यादव की एंट्री5 / 6

स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा कुलदीप यादव और अक्षर पटले के पास हो सकता है. कुलदीप को वॉशिंगटन सुदंर की जगह मौका दिया जा सकता है. सुंदर चोटिल होकर तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं. वहीं, तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को मौका मिल सकता है. Photo Source: X

भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 116 / 6

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन