IND vs ENG: कब और कहां खेला जाएगा तीसरा टी20I मैच? जानें मैच टाइमिंग और LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बेहद अहम हो गया है. शुरुआती दो मुकाबलों के बाद इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह करो या मरो का मुकाबला बन गया है. यहां जानिए भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा.

India vs England 3rd T20I (Image generated by AI)
1 / 8
India vs England 3rd T20I (Image generated by AI)

India vs England 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. शुरुआती दो मुकाबलों के बाद इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे है. पहला मुकाबला बारिश के भेंट चढ़ गया, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. अब टीम इंडिया की नजर तीसरे मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करने पर होगी, जबकि इंग्लिश टीम अपनी बढ़त को और मजूबत करना चाहेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.  

विज्ञापन

कब खेला जाएगा IND vs ENG तीसरा टी20I मैच?

कब खेला जाएगा IND vs ENG तीसरा टी20I मैच?2 / 8

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला मंगलवार, 7 जुलाई को खेला जाएगा. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है, जिसका नतीजा सीरीज की दिशा तय कर सकता है.

विज्ञापन

कहां खेला जाएगा IND vs ENG तीसरा टी20I मैच?

कहां खेला जाएगा IND vs ENG तीसरा टी20I मैच?3 / 8

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला नॉटिंघम में ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है, जबकि तेज गेंदबाजों को भी अच्छी स्विंग मिलकी है. ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक देखने को मिलने वाला है.

कितने बजे शुरू होगा IND vs ENG तीसरा टी20I मैच?

कितने बजे शुरू होगा IND vs ENG तीसरा टी20I मैच?4 / 8

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा. वहीं, टॉस इसके आधे घंटे पहले यानी रात 9:30 बजे होगा.

विज्ञापन

टीवी पर कहां देखें लाइव?

टीवी पर कहां देखें लाइव?5 / 8

भारतीय फैंस टीवी पर भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर देख सकते हैं.

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?6 / 8

भारतीय फैंस जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

भारत का स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड7 / 8

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे.

इंग्लैंड का स्क्वॉड

इंग्लैंड का स्क्वॉड8 / 8

हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, जोश टंग और ल्यूक वुड.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन