FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही केप वर्डे की टीम बड़ी मुसीबत में फंस गई है. पहली बार फीफा वर्ल्ड कप खेल रही केप वर्डे ने शनिवार (27 जून ) को नॉकआउट में जगह बनाकर इतिहास रचा था, लेकिन इस ऐतिहासिक उपलब्धि के 24 घंटे के भितर ही टीम एक बड़े विवाद में घिर गई है. केप वर्डे को राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना से भिड़ना है, लेकिन मैच से ठीक पहले टीम के कप्तान और स्टार फॉरवर्ड रयान मेंडेस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. एक ब्राजीलियाई महिला ने मेंडेस पर यह गंभीर आरोप लगाया है और मामले की जांच की जा रही है.
क्या है पूरा मामला?
ब्राजील के न्यूज आउटलेट Globo की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत करने वाली महिला ब्राजील की नागरिक है और मार्च 2026 में न्यूजीलैंड में आयोजित FIFA Series टूर्नामेंट के दौरान केप वर्डे टीम के साथ बतौर ट्रांसलेटर काम कर रही थी. महिला का आरोप है कि 27 से 30 मार्च के बीच ऑकलैंड स्थित होटल में रयान मेंडेस बिना अनुमति उनके कमरे में दाखिल हुए और उनके साथ शारीरिक व यौन उत्पीड़न किया.
रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद महिला ने स्थानीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया. जांच में शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए, जिनमें स्तनों, गर्दन और होंठों पर चोटें व अन्य घाव शामिल बताए गए हैं. रिपोर्ट में आगे यह भी दावा किया गया है कि महिला ने अपनी चोटों की तस्वीरें न्यूजीलैंड पुलिस और बाद में Globo के साथ साझा की हैं.
टीम अधिकारियों पर भी लगाए गंभीर आरोप
महिला का कहना है कि उन्होंने इस घटना की जानकारी केप वर्डे टीम के तीन अधिकारियों को भी दी थी, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई या प्रतिक्रिया नहीं मिली. हालांकि, अब तक रयान मेंडेस के खिलाफ कोई आपराधिक आरोप दर्ज नहीं किए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, फोरेंसिक जांच समेत पूरे मामले की जांच अभी भी जारी है और अंतिम फैसला जांच पूरी होने के बाद ही लिया जाएगा.
FIFA ने क्या कहा?
USA टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, FIFA ने कहा है कि वह खिलाड़ियों या अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए किसी भी तरह के गलत व्यवहार के आरोपों को बेहद गंभीरता से लेता है. विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था ने यह भी पुष्टि की है कि वह न्यूजीलैंड के जांच अधिकारियों के संपर्क में है, लेकिन जांच जारी होने का हवाला देते हुए मामले पर फिलहाल कोई अतिरिक्त टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
ये भी पढ़ें- आयरलैंड सीरीज के बाद गौतम गंभीर पर बरसे मनोज तिवारी, सरेआम उड़ाई कोच साहब की ‘धज्जियां’
अर्जेंटीना से होगा केप वर्डे का नॉकआउट मुकाबला
पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में खेल रही केप वर्डे ने अपने खेल से पूरी दुनिया को चौंका दिया है. स्पेन और उरुग्वे जैसी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन टीमों के साथ ग्रुप में होने के बावजूद इस छोटे से अफ्रीकी द्वीपीय देश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट स्टेज में जगह बना ली. टीम ने अपने पहले मुकाबले में रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल के खिलाफ शानदार ड्रॉ खेला था. अनुभवी गोलकीपर वोज़िन्हा की अगुआई में केप वर्डे ग्रुप चरण में एक भी मुकाबला नहीं हारा और उम्मीदों से कहीं बेहतर खेल दिखाया.
अब नॉकआउट राउंड में केप वर्डे का मुकाबला लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना से 4 जुलाई को खेला जाना है. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू होगा. हालांकि, कप्तान के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों ने इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले टीम की तैयारियों पर गहरा असर डाला है.
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड सीरीज इन 2 खिलाड़ियों के लिए होगा आखिरी मौका! नहीं चला बल्ला तो हो जाएंगे टीम इंडिया से बाहर?
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
18 mins agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
53 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
4 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines