हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup: बिना नेमार के उतरी ब्राजील ने हैती को धोया, 3-0 की एकतरफा जीत के साथ बने नंबर 1

Brazil Defeated Haiti by 3-0: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील ने हैती के खिलाफ धमाल मचाया. नेमार के बिना खेल रही ब्राजील ने 3-0 से मैच में दबदबा बनाया और हैती को वापसी करने का मौका ही नहीं दिया. इस हार के बाद हैती पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन
ब्राजील की बड़ी जीत (Image: Twitter/X)

Brazil Defeated Haiti by 3-0: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील और हैती के बीच ग्रुप C का बड़ा मैच देखने को मिला. फिलाडेल्फिया स्टेडियम में हुए इस बड़े मुकाबले में ब्राजील के फॉरवर्ड नेमार नहीं खेले. चोटिल होने के कारण उन्हें आराम दिया गया है. अपने सबसे बेस्ट खिलाड़ी की गैरमौजूदगी में भी ब्राजील ने कमाल कर दिया. उन्होंने हैती को एकतरफा मैच में 3-0 से पराजित कर दिया और पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 का स्थान हासिल किया.

ब्राजील का रहा मैच में दबदबा

हैती ने शुरुआती कुछ मिनटों में ब्राजील को कड़ी टक्कर दी. 20 मिनट तक कोई भी गोल नहीं आया. 23वें मिनट में मथेउस कुन्हा ने टूर्नामेंट में अपना पहला गोल करते हुए ब्राजील को 1-0 की बढ़त दिलाई. 13 मिनट बाद मथेउस ने एक और शानदार गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया और स्कोर को 2-0 पर ला खड़ा किया.

हाफ टाइम के ठीक पहले विनिसियस जूनियर ने ब्राजील के लिए तीसरा गोल किया. दूसरे हाफ में हैती ने अपनी प्लानिंग में बदलाव किया लेकिन वो गोल करने में असफल रहे. फुल टाइम तक स्कोर 3-0 रहा और ब्राजील ने बड़ी जीत दर्ज की. पिछले दो मैचों में ब्राजील ने चोट से जूझ रहे नेमार की कमी महसूस नहीं होने दी है. तीन गोल के अंतर से ब्राजील ने मोरक्को को पीछे छोड़ते हुए ग्रुप C के पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 का स्थान हासिल कर लिया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- FIFA वर्ल्ड कप 2026 के बीच मुश्किल दौर से गुजर रहे लियोनल मेसी, परिवार ने दिया पिता की हेल्थ पर बड़ा अपडेट

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप C का पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत ड्रॉ हार किए गए गोल खाए गए गोल गोल अंतर अंक
1ब्राजील 211041+34
2मोरक्को 211021+14
3स्कॉटलैंड 21011103
4हैती 200204-40

ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup में कनाडा का ‘कोहराम’, जोनाथन डेविड की हैट्रिक के आगे कतर पस्त, 6-0 से चटाई धूल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola