FIFA World Cup में कनाडा का 'कोहराम', जोनाथन डेविड की हैट्रिक के आगे कतर पस्त, 6-0 से चटाई धूल

Canada Defeated Qatar by 6-0: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा ने कतर को एकतरफा मैच में हराया. जोनाथन डेविड का जादू चला और उन्होंने हैट्रिक अपने नाम की. कनाडा ने 6-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज करके अपनी रैंकिंग में सुधार किया.

Canada Defeated Qatar by 6-0

कनाडा ने कतर को हराया (Image: AI Generated)

Canada Defeated Qatar by 6-0: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा ने कतर के खिलाफ कोहराम मचा दिया. ग्रुप B के इस महामुकाबले में फैंस कड़ी टक्कर की उम्मीद कर रहे थे. हालांकि, जोनाथन डेविड की जोरदार हैट्रिक के आगे कतर की टीम पस्त हो गई और एक भी गोल नहीं कर पाई. कनाडा ने 6-0 के बड़े अंतर से फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के मैच में कतर को हरा दिया. इस जीत के साथ कनाडा की टीम ग्रुप B के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है.

विज्ञापन

कनाडा ने 6-0 से कतर को हराया

कनाडा ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाया और काइल लैरिन ने कतर के गोलकीपर महमूद आबूनदा को चकमा देकर गोल दागा. इसके बाद मैच के 29वें और 45वें मिनट में जोनाथन डेविड ने गोल करते हुए हाफ टाइम तक कनाडा को 3-0 की बढ़त दिला दी. दूसरे हाफ के शुरुआती कुछ मिनटों में कनाडा के इस्माइल कोने को पैर में गंभीर चोट आई, जिस वजह से उन्हें बाहर जाना पड़ा. VAR रिव्यू के बाद कतर के असीम मदीबो को रेड कार्ड देकर बाहर किया गया.

विज्ञापन

मैच के 64वें मिनट में कोने के सब्स्टीट्यूट नाथन सलीबा ने फ्री किक का फायदा उठाकर कनाडा के लिए चौथा गोल दागा. इसके बाद कनाडा के जैकब शैफलबर्ग ने शॉट लगाया, जो कतर के डिफेंडर मुहम्मद अल मनाई से टकराकर उनके ही गोल पोस्ट में चला गया. कनाडा की लीड 5-0 की हो गई थी और फिर अंत में जोनाथन डेविड ने एक और गोल करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की. कनाडा को 6-0 से कतर पर जीत दिलाई.

विज्ञापन

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप B का पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल किए गोल खाए गोल का अंतर अंक
1कनाडा211071+64
2स्विट्जरलैंड 211052+34
3बोस्निया और हर्ज़ेगोविना 201125-31
4कतर 201117-61

ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup 2026 में इंग्लैंड की ‘हाई-वोल्टेज’ शुरुआत, क्रोएशिया को 4-2 से चटाई धूल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ