23 रन से रह गई फरारी... आर्यवीर के दोहरे शतक से चौड़ी हुई पिता सहवाग की छाती, सामने आया रिएक्शन

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने घरेलू क्रिकेट में जोरदार प्रदर्शन किया है। आर्यवीर ने 297 रन की बेमिसाल पारी खेली। हालांकि, दोहरा शतक जमाने के बावजूद आर्यवीर अपने खास गिफ्ट से महज 23 रन दूर रह गए।

Untitled design - 2024-11-22T175438.159

Aaryavir Sehwag

Aaryavir Virender Sehwag: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार अंदाज में कदम रखा है। कूच बिहार टूर्नामेंट में आर्यवीर ने बल्ले से जमकर धमाल मचाते हुए दोहरा शतक ठोका। हालांकि, आर्यवीर तिहरे शतक से महज 3 रन से चूक गए और 297 रन की लाजवाब पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। दिल्ली की तरफ से खेलते हुए आर्यवीर मेघालय के खिलाफ बल्ले से महफिल लूटने में सफल रहे। आर्यवीर की बेहतरीन बल्लेबाजी पर पिता वीरेंद्र सहवाग का रिएक्शन सामने आया है। वीरू ने अपने बेटे को शानदार इनिंग के लिए शाबाशी दी है। हालांकि, सहवाग ने बताया है कि आर्यवीर के हाथों से फरारी कार महज 23 रन दूर रह गई।

विज्ञापन

आर्यवीर की पारी पर सहवाग का रिएक्शन

मेघालय के खिलाफ खेलते हुए आर्यवीर ने बल्ले से खूब धमाल मचाया। पिता सहवाग की तरह ही बल्लेबाजी करते हुए आर्यवीर ने विपक्षी गेंदबाजी अटैक की जमकर धज्जियां उड़ाईं। 297 रन की पारी के दौरान आर्यवीर ने 51 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया। वहीं, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज के बेटे ने तीन बार गेंद को हवाई यात्रा पर भी भेजा। 90 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए आर्यवीर ने 309 गेंदों पर 297 रन ठोके।

विज्ञापन

हालांकि, आर्यवीर अपने तिहरे शतक से चूक गए। बेटे की धांसू पारी से पिता सहवाग भी गदगद हो गए। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “शाबाश आर्यवीर सहवाग तुम बहुत बढ़िया खेले। तुमने 23 रन से फरारी मिस कर दी। हालांकि, तुमने लाजवाब खेल दिखाया। इस आग को अपने अंदर बरकरार रखो और मैं उम्मीद करता हूं कि तुम डैडी से भी ज्यादा शतक, दोहरे शतक और ट्रिपल सेंचुरी जमाओ। खेल जाओ।”

विज्ञापन

वीरू ने किया था आर्यवीर से वादा

दरअसल, साल 2015 में टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने बेटे आर्यवीर से वादा किया था कि अगर वह उनके 319 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल हो जाएंगे, तो वह आर्यवीर को फरारी कार दिलाएंगे। हालांकि, आर्यवीर 297 रन की लाजवाब पारी खेलने के बावजूद अपने खास तोहफे से 23 रन दूर रह गए। बता दें कि वीरू ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में 319 रन की धांसू पारी खेली थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ